बॉलीवुड की ‘मां’ कही जाती थीं Reema Lagoo, Salman से रहा खास कनेक्शन, काम करते-करते हुई मौत!

रिपोर्ट की माने तो तो मौत के चंद घंटे पहले ही वह शूटिंग में बिजी थी और घर लौटते ही उनके सीने में दर्द उठा और एक्ट्रेस का निधन हो गया।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मां कहीं जाने वाली पापुलर एक्ट्रेस रीमा लागू आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बता दे रीमा लागू ने अपने करियर में मां के रोल इतनी ज्यादा निभाए कि लोगों ने उन्हें मां का टैग दे दिया। यूं तो रीमा लागू इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से सुर्खियों में रहते हैं। आज 21 जून को रीमा लागू का जन्मदिन है तो चलिए जानते हैं इस खास मौके पर एक्ट्रेस के बारे में…

मां के रोल से मिली पहचान
हिंदी सिनेमा में काम करने से पहले रीमा लागू ने करीब 10 साल तक बैंक में नौकरी की। 21 जून 1958 को मुंबई में जन्मी रीमा लागू ने सबसे पहले मराठी फिल्मों में काम किया। इसके बाद ही उन्होंने हिंदी फिल्मों की तरफ रुख किया। सबसे पहले रीमा लागू को 1985 में ‘खानदान’ टीवी शो से काम करने का मौका मिला। इस शो में उन्हें बहुत पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने साल 1988 में आई फिल्म ‘कयामत से कयामत’ तक के माध्यम से इंडस्ट्री में कदम रखा।

इसके बाद रीमा लागू को फिल्म ‘मैने प्यार किया’ में सलमान खान की मां का रोल मिला और यह रोल खूब हिट हुआ। इसके बाद उन्होंने करीब 75 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और इन फिल्मों के माध्यम से उन्हें बड़ी सफलता हासिल हुई। उन्होंने अपने करियर में ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘जय किशन’, ‘कल हो ना हो’, ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री में एक बड़ी सफलता हासिल की।

सलमान खान से रहा खास कनेक्शन
बता दे इसी बीच रीमा लागू ने साल 1978 में विवेक लागू से शादी रचाई, लेकिन एक बेटी के जन्म के बाद उनकी शादी टूट गई। तलाक के बाद उन्होंने अपनी बेटी को अकेले ही संभाला। फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने वापसी टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा। वह अपने एक टीवी सीरियल की शूटिंग कर रही थी और इसी बीच साल 2017 में उनका निधन हो गया।

रिपोर्ट की माने तो तो मौत के चंद घंटे पहले ही वह शूटिंग में बिजी थी और घर लौटते ही उनके सीने में दर्द उठा और एक्ट्रेस का निधन हो गया। खास बात यह है कि रीमा लागू ने करीब 11 फिल्मों में सलमान खान की मां का रोल निभाया और यही वजह थी कि सलमान और उनका रिश्ता काफी स्ट्रांग था। जब अभिनेत्री की मौत हुई तो खुद सलमान उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। सलमान खान ने खुद एक इवेंट में कहा था कि, उन्होंने अपने सबसे करीबी इंसान को खो दिया।

ये भी पढ़ें: जब अपनी गर्लफ्रेंड के घर रंगे हाथ पकडे गए थे Salman Khan, डर के मारे हुआ था बुरा हाल

Latest Posts

spot_img

you may like