‘शुक्र मनाओ मैंने तुम्हारे साथ..’ जब OTT एक्ट्रेस Reem Shaikh को सरेआम मिली धमकी, साझा की दर्दनाक घटना!

रीम शेख इन दिनों OTT की दुनिया में भी छाई हुई है। वह ‘रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी’ सीरीज में जेनिफर के साथ नजर आ रही है।

बॉलीवुड फिल्मों की तरह ही अब सितारे OTT की दुनिया में भी अपना नाम कमाना चाहते हैं। माधुरी दीक्षित से लेकर अजय देवगन जैसे बड़े-बड़े कलाकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी वेब सीरीज रिलीज कर रहे हैं। इसी बीच पापुलर एक्ट्रेस रीम शेख भी अपनी सीरीज ‘रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी’ को लेकर सुर्खियों में है। रीम के साथ जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट और करण वाही भी मुख्य किरदार में है। यह वेब सीरीज सोनी लिव पर प्रीमियर हुई है। इसी बीच रीम शेख ने कुछ ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर उनके फैंस भी दंग रह गए। उन्होंने बताया कि किस तरह से एक शख्स उन्हें सेट पर धमकियां देने लगा था। तो चलिए जानते हैं आखिर रीम जुड़ा यह पूरा मामला क्या है?

ओटीटी की मशहूर एक्ट्रेस हैं रीम
इससे पहले हम आपको बता दें कि, रीम शेख छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा है और इन दिनों वह OTT की दुनिया में भी छाई हुई है। रीम ने ‘रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी’ वेब सीरीज में काम करने से पहले ‘यह रिश्ता क्या कहलाता’, ‘तेरे इश्क में घायल’, ‘तुझसे है राब्ता’, ‘फना इश्क में’ जैसे पापुलर शोस में काम किया है। अब वह इन दोनों मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट और करण वाही के साथ सीरीज में नजर आ रही है। प्रीमियम से पहले ही रीम सोशल मीडिया पर अपने फैंस को शो से जुड़ी लगातार जानकारियां देती रही है। इसी बीच उन्होंने शूटिंग के दौरान का एक किस्सा साझा किया जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया।

क्या बोली रीम शेख
रीम शेख ने अपने बयान में बताया कि, “मेरे अलग-अलग झगड़े हुए हैं। जाहिर तौर पर ये एक आदमी की दुनिया है और यह फैक्ट भी कि मैं यंग हूं और मुझे ऐसे लोगों के साथ काम करने का मौका मिला है जो मुझसे बहुत बड़े हैं। मेरे एक सेट पर एक आदमी ने मुझसे कहा कि तुम शुक्रगुजार रहो कि जब तुम उस सेट पर काम कर रही थी और मैंने तुम्हारी जिंदगी बर्बाद नहीं की। यह बात मुझसे मेरे मुंह पर कही गई।”

बता दे रीम ने इस घटना की जानकारी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट को भी दी। ऐसे में जेनिफर इस बात से काफी गुस्सा हो गई और उन्होंने रीम को उसे आदमी को थप्पड़ मारने तक की सलाह दे डाली थी। आगे रीम ने बताया कि, “मैंने उससे सिर्फ इतना पूछा कि उसने ऐसा क्यों सोचा कि मैंने उसे ऐसा करने की पावर दी होगी क्योंकि वह मुझे पे नहीं करने वाला था। मैं कई बार इससे गुजरी हूं, लेकिन मेरे साथ एक बहुत मजबूत शख्स का सपोर्ट भी रहा है और वह हैं मेरे पिता। मैं हमेशा मजबूत होकर लौटी हूं।”

पिता का हर जगह मिला साथ
इस दौरान रीम ने अपने पिता की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि, हर फैसले में उनके पिता उनके साथ मजबूती से खड़े रहे हैं। आज एक्ट्रेस के अंदर इतनी हिम्मत है कि वह किसी भी आदमी को खुद के साथ खिलवाड़ नहीं करने देगी और उसकी आंखों में आंखें डाल कर जवाब देना जानती है। बता दें इस सीरीज में एक्ट्रेस के काम को काफी पसंद किया जा रहा है। उनकी शानदार एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया।

ये भी पढ़ें Death Anniversary: मौत से चंद घंटे पहले ऐसा था Nutan का हाल, दर्दनाक चीखों से गूंज उठा था अस्पताल, और फिर..

Latest Posts

spot_img

you may like