तो इस वजह से Govinda ने नहीं की थी फिल्म Gadar

क्या आप जानते हैं की फिल्म 'ग़दर' पहले गोविंदा को ऑफर की गयी थी पर उन्होंने फिल्म करने से इंकार कर दिया? जानिये वजह।

आप हिंदी फिल्मों के दीवाने हों और आपने सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ग़दर: एक प्रेम कथा (Gadar: Ek Prem Katha) ना देखी हो ऐसा हो ही नहीं सकता। हिंदी सिनेमा में ग़दर सबसे चहीती और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में गिनी जाती है। इसमें कोई शक की बात नहीं की सनी देओल ने अपना किरदार बखूबी निभाया था उस किरदार में किसी और को इमेजिन करना काफी मुश्किल है। पर क्या आप जानते हैं की इस फिल्म के लिए पहली पसंद थे गोविंदा (Govinda)?

गोविंदा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था की तारा सिंह का किरदार उन्हें ध्यान में रख कर लिखा गया था। जब फिल्म की निर्माता उनके पास स्क्रिप्ट लेकर गए तो गोविंदा को स्क्रिप्ट काफी दिलचस्प भी लगी पर उन्होंने फिल्म के लिए मन कर दिया। गोविंदा खुद को इस किरदार के लिए सही नहीं मानते थे। उनका कहना था की तारा सिंह का रोल उनकी छवि से बिलकुल मेल नहीं खाता और वो इस फिल्म के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे। इसके बाद यह फिल्म सनी देओल को ऑफर की गयी और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धमाल मचा दिया।

Latest Posts

spot_img

you may like