Ravi Yadav की फिल्म Aag Aur Suhaag का उनके फैन्स ने किया प्रमोशन, कहा जबरदस्त हिट होगी ये फिल्म

रवि यादव सिनेमा परदे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। रवि यादव की आने वाली फिल्म का नाम है आग और सुहाग। इस फिल्म में रवि यादव खेसारी लाल की हीरोइन श्रुति राव के साथ परदे पर रोमांस करते हुए दिखाई देंगे

Ravi Yadav Fans Promte Aag Aur Suhaag: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता रवि यादव को चंबल ब्वॉय के नाम से जाना जाता है। हाल ही में चंबल ब्वॉय ने क्रिकेट सेलीब्रटी लीग में अपने टीम भोजपुरिया दंबग की जीत में काफी अहम रोल निभाया है और अब रवि यादव सिनेमा परदे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। रवि यादव की आने वाली फिल्म का नाम है आग और सुहाग। इस फिल्म में रवि यादव खेसारी लाल की हीरोइन श्रुति राव के साथ परदे पर रोमांस करते हुए दिखाई देंगे।

हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक प्रेस मीट रखा गया था जिसमें ये बताया गया था कि कब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो रहा है। 18 अप्रैल को रिलीज होने वाले इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर रवि के फैन्स अभी से उत्साहित हो गए हैं। और ट्रेलर रिलीज के पहले ही फिल्म को प्रमोट करने लगे हैं। एक ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें रवि यादव के चाहने वाले फैन्स उनकी आने वाली फिल्म आग और सुहाग का प्रमोशन करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में ये कहते देखा जा सकता है कि रवि यादव की इस फिल्म आग और सुहाग को हमें हिट बनाना है। आप भी देखिए।

रवि यादव की आग और सुहाग एक पारिवारिक फिल्म है। जिसका ट्रेलर जिप्सी म्यूजिक द्वारा 18 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को संजय वत्सल ने निर्देशित किया है। जानकारी के मुताबिक इस फ़िल्म के गाने और डायलॉग्स सभी दिल छूने वाले हैं। ऐसे में इस फ़िल्म के ट्रेलर का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ।

फिल्म के निर्देशक संजय वत्सल की माने तो फिल्म ‘आग और सुहाग’ में चंबल ब्वॉय रवि यादव,श्रुति राव,अन्नु पांडेय, संजय पांडे, जे नीलम, सन्तोष पहलवान, कृष्णा यादव, सतीश वर्मा,संजना मिश्रा,बंटी त्रिपाठी,निरज गुप्ता,अनीता सहगल आदि की मुख्य भूमिका है । जबकि फिल्म के राइटर शकील नियाज़ी है और इस फिल्म के संगीतकार मधुकर आनन्द व गीतकार प्यारे लाल कवि जी,राजेश मिश्रा और हरिराम डेंजर हैं।

ये भी पढ़े: Akshara Singh ने भोजपुरी गायिका Priyanka Singh की बेइज्जती करने पर इन लोगों को लताड़ा

Latest Posts

spot_img

you may like