Akshara Singh ने भोजपुरी गायिका Priyanka Singh की बेइज्जती करने पर इन लोगों को लताड़ा

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भोजपुरी गायिका प्रियंका सिंह की सरेआम स्टेज पर बेइज्जती करने को लेकर एक बड़ी बात बोल दी हैं।

Akshara Singh Priyanka Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह जोकि अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वे अक्सर फिल्म इंडस्ट्री में किसी के साथ अन्याय होने पर बोलती हुई नजर आती हैं। इसी बीच भोजपुरी गायिका प्रियंका सिंह के साथ हुए दुर्व्यवहार पर भी अक्षरा सिंह ने आवाज उठाई है।

गायिका प्रियंका सिंह हाल ही में गोपालगंज में आयोजित हुए थावे महोत्सव 2023 में गाना गाने के लिए पहुंची थीं। प्रियंका सिंह स्टेज पर गाना गा ही रहीं थीं कि इसी बीच शो के आयोजक ने उनके हाथ से माइक छीन लिया और उन्हें स्टेज से जाने को कहा। उनके साथ हुए यह दुर्व्यवहार वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

अक्षरा सिंह ने भी इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा करते हुए शो के आयोजको को लताड़ा हैं। उन्होंने ने प्रियंका का यह वीडियो साझा करते हुए ट्विट किया कि, ‘’एक कलाकार के साथ इतना गिरा हुआ व्यवहार बहुत निंदनीय है बहुत भाग्य से ईश्वर किसी को कलाकार के रूप में जन्म देते है।अभद्रता की पराकाष्ठा…..कहने को सभ्य समाज की महफील पर अभद्रता की पराकाष्ठा , देखिए कैसे अपने प्रभाव का खुद तमाशा दिखा रहे हैं ये लोग भुल गए की मंच की मरयादा और एक लडकी उससे पहले कलाकार की इज्जत सरेआम कर रहें हैं।’’

आगे अक्षरा ने लिखा कि, ‘’जब भी किसी भी कलाकार की बात आएगी तो मै ऐसे पढे लिखे जाहीलो का खुल के विरोध करूँगी….स्टेज पे माइक छीन रही ये औरत भी शायद ये भूल गई हैं की एक औरत होके औरत का अपमान कर रही हैं धिक्कार है। मेरा विरोध है ऐसे आयोजको का।’’

अक्षरा सिंह के इस ट्विट पर फैंस भी उनका समर्थन कर रहे हैं। एक फैन ने अक्षरा के इस ट्विट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’ऐसा करने वालों को शर्म आनी चाहिये।माँ सरस्वती की कृपा से कोई एक हजारों में कलाकार बनता है।ऐसा करना न सिर्फ एक महिला का बल्कि माँ सरस्वती को भी अपमानित करने जैसा है।’’

इसके अलावा एक फैन ने ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’ये एंकर महोदया भी चाटुकार ही हैं ऐसा लगता है, अन्यथा कोई भी व्यक्ति किसी प्रख्यात कलाकार की इस प्रकार से बेइज्जती नहीं करेगा।’’

ये भी पढ़ें: Baba Siddique की Iftaar Party से Sana Khan के वायरल वीडियो का सच क्या है जान लीजिए?

ताज़ा ख़बरें