भोजपुरी अभिनेता Ravi Tripathi और Slesha Mishra के रोमांटिक फिल्म Love Connection में दिखेगी एक अनोखी प्यार की कहानी

अभिनेता रवि त्रिपाठी और एक्ट्रेस श्लेषा मिश्रा, जो अपनी आने वाली रोमांटिक फिल्म लव कनेक्शन से अपने भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया है

Ravi Tripathi Slesha Mishra React On Love Connection: भोजपुरी सिनेमा में एक तरफ जहां खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव जैसे सितारों का दबदबा कायम है। वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे नये सितारें भी हैं, जो अपने भोजपुरी करियर का आगाज़ कर रहे हैं। इन्ही में से एक हैं अभिनेता रवि त्रिपाठी और एक्ट्रेस श्लेषा मिश्रा, जो अपनी आने वाली रोमांटिक फिल्म लव कनेक्शन से अपने भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया है। जानकारी के मुताबिक लव कनेक्शन के ट्रेलर ने रिलीज होती ही यूट्यूब पर गरदा मचा दिया है।

इस फिल्म के बारे में बातचीत करते हुए अभिनेता रवि त्रिपाठी ने कहा कि उनकी ये फिल्म बहुत अच्छी बन पड़ी है। ट्रेलर को मिले दर्शकों के रिस्पॉन्स से और हौसला मिला है। ऐसे में उम्मीद है कि फिल्म को भी लोग पसंद करेंगे। द केरल स्टोरी फिल्म के विवाद के बाद इस फिल्म का सब्जेक्ट भी हिंदू-मुस्लिम है। जिसमें एक हिंदू लड़के को मुस्लिम लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म की कहानी इसी के इर्द गिर्द बुनी गई है। इन दोनों के ही इस अनोखे प्यार की कहानी में समाज के लिए एक अच्छा सा संदेश देने की कोशिश फिल्म मेकर्स के द्वारा की गई है।

रवि त्रिपाठी ने आगे बात करते हुए बताया कि फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। फिलहाल इस फिल्म के गानों को रिलीज किया जा रहा है। जैसे ही पूरी प्लानिंग हम लोगों की पूरी हो जाएगी, उसके बाद फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा भी कर जाएगी। रवि त्रिपाठी की इसके अलावा दो और फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। रवि के साथ इस फिल्म के जरिए अपना भोजपुरी डेब्यू कर रही एक्ट्रेस श्लेषा मिश्रा भी लव कनेक्शन को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस ने इस बारे में बातचीत करते हुए कहा कि भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग का उनका अनुभव काफी अच्छा रहा, इससे पहले उन्होने हिंदी,गुजराती व दूसरी कई भाषाओं में फिल्में की हैं। पर रवि त्रिपाठी के साथ भोजपुरी की इस फिल्म की शूटिंग के शुरू में वो नर्वस थी लेकिन बाद में सब सही हो गया।

दोनों एक्टर्स ने द केरल स्टोरी पर बात करते हुए कहा कि उनकी फिल्म इससे बिल्कुल अलग है। रवि त्रिपाठी ने कहा कि द केरल स्टोरी प्रोपगंडा फिल्म नहीं है। जैसा कि कहा जा रहा है, लोगों को इसकी सच्चाई स्वीकार करनी चाहिए। तो वहीं श्लेषा ने भी कुछ इसी तरह की प्रतिक्रिया दी है। रवि और श्लेषा एक और फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। जिस पर काम होना अभी बाकी है। श्लेषा मिश्रा इसके अलावा रितेश पांडे के साथ अतीत एक प्रेमकथा और प्रदीप पांडे चिटू के साथ सजन रे झूठ मत बोलो कर रही हैं, जो जल्द ही रिलीज होगी। भोजपुरी के अलावा श्लेषा एक पंजाबी फिल्म में भी नजर आएंगी।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Actor Yash Kumarr की फिल्म एक था जोकर का पहला लुक आया सामने

Latest Posts

spot_img

you may like