Yash Kumarr Ek Tha Jokar First Look: हिंदी सिनेमा की तरह ही भोजपुरी सिनेमा में रोज किसी न किसी फिल्म का मुहुरत और पहला लुक जारी होता रहता है। इसी कड़ी में भोजपुरी फिल्म अभिनेता यश कुमार की एक आने वाली फिल्म का पहला लुक जारी हुआ है। जिसका पोस्टर बहुत ही रोमांचित करने वाला है। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स फिल्म एक था जोकर के पहले लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं।
खुद अभिनेता यश कुमार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर इस फिल्म की पहली झलक अपने फैन्स को दिखाई है और कैप्शन में लिखा है कि यश कुमार एंटरटेनमेंट प्रस्तुत करता है दिल को छू लेने वाली एक भावात्मक फिल्म एक था जोकर का पहला लुक। जिसके निर्माता निधि मिश्रा और निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। इसमें यश कुमार एक पारंपरिक गेट अप में हाथ में चाबुक लिए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह एक अलग और अनोखी कहानी पर आधारित फिल्म होने वाली है जिसका निर्माण भव्य पैमाने पर किया जाना है।
यश कुमार एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म “एक था जोकर” को लेकर यश कुमार ने कहा कि फिल्म की कहानी मैंने खुद लिखी है, जिस पर हमने खूब मेहनत की है। इस फिल्म को लेकर हमारी सोच यह थी कि हम ऐसी फिल्म लेकर आए जो अब तक भोजपुरी स्क्रीन पर दर्शकों ने नहीं देखा है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ गीत संगीत की अलग लेवल का होने वाला है। हमारी फिल्म बजट के हिसाब से भी बेहद समृद्ध होने वाली है फिल्म की कास्टिंग भी जल्द ही अनाउंस की जाएगी। हमारी कोशिश होगी कि इस फिल्म को हम इसी साल रिलीज करें। फिलहाल हमें फिल्म के शूटिंग की ओर फोकस करना है। भव्य पोस्टर से सबों का अंदाजा हो जाएगा कि यह फिल्म कितनी बड़ी और महत्वपूर्ण होने वाली है।
उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म “एक था जोकर” के संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार राजेश मिश्रा,शेखर मधुर, धरम हिंदुस्तानी हैं। कथा यश कुमार और पटकथा व संवाद एस. के. चौहान का है। छायांकन जहाँगीर सय्यद संकलन गुर्जन्ट सिंह का है। यश कुमार के फैन्स की बेकरारी अब इस फिल्म को लेकर बढ़ गई है।