IPL की भोजपुरी कमेंट्री पर उठते सवाल पर Ravi Kishan का करारा जवाब, बोले कुछ का जेहन ही निगेटिव है

इस बीच जहां लोगों को भोजपुरी कमेंट्री पसंद आ रही है, वही कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हे भोजपुरी कमेंट्री खासकर भोजपुरी सितारों के द्वारा की गई कमेंट्री बिल्कुल रास नहीं आ रही है

Ravi Kishan On Bhojpuri Commentary: इंडियन प्रीमीयर लीग के लाइव मैचों का आनंद अब आप अपनी लोकल भाषा में भी ले सकते हैं। अभी तक मैचों की लाइव कमेंट्री सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी दो ही भाषाओं में होती थी, लेकिन अब आप अंग्रेजी,हिंदी के अलावा कन्नड़,तमिल,मराठी,बंगाली और भोजपुरी आदि भाषाओं में आईपीएल के लाइव मैचों को सुन सकते हैं। आईपीएल का ये सीजन जब से शुरू हुआ है। तभी से लोगों के आकर्षण का केंद्र भोजपुरी कमेंटी बनी हुई है। आलम ये है कि कमेंट्री पैनल में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली जैसे सितारे भी भोजपुरी में कमेंट्री कर चुके हैं। जबकि अभिनेता व सांसद रवि किशन लगातार भोजपुरी में कमेंट्री कर रहे हैं।

इस बीच जहां लोगों को भोजपुरी कमेंट्री पसंद आ रही है, वही कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हे भोजपुरी कमेंट्री खासकर भोजपुरी सितारों के द्वारा की गई कमेंट्री बिल्कुल रास नहीं आ रही है। इनमें लोकल गायिका नेहा सिंह राठौड़ भी शामिल हैं। नेहा ने तो कमेंटेटर को लफंगे टाइप के लोग करार दे दिया है। नेहा के मुताबिक ये लोग भोजपुरी भाषा को फिल्मी भाषा बनाकर मजाक बना रहे हैं। भोजपुरी कमेंट्री को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब सांसद व अभिनेता रवि किशन ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सांसद रवि किशन के मुताबिक आईपीएल में भोजपुरी कमेंट्री से 20 फीसद व्यूवरशिप बढ़ गई है। उनकी ये कोशिश रहती है कि भोजपुरी भाषा को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर ले जाएं। आलम ये है कि नॉन भोजपुरिया लोग भी इस कमेंट्री को लाइक कर रहे हैं। मामला ये हिट हो गया है। इसके अलावा भोजपुरी कमेंट्री को फूहड़ बनाते वालो पर रियक्ट करते हुए अभिनेता रवि किशन ने कहा कि निगेटिविटी के बारे में मैं नहीं सोचता और न ही उसे बढ़ावा देता हूं। अब कुछ लोग होते ही निगेटिव हैं। उसका क्या करना। सूरज पूरब से उगता है। अब इस पर भी लोगों को पीड़ा होती है। सवाल उठाते कुछ लोगों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

आपको बता दें कि नेहा सिंह राठौड़ ने भोजपुरी कमेंट्री पर रियक्ट करते हुए कहा था कि उन्होने जब भोजपुरी कमेंट्री सुनी तो घंटो उनका दिमाग खराब रहा। भोजपुरी को ऐसे कैसे प्रस्तुत किया जा सकता है। फिल्मों वाली भाषा,गानों वाली भाषा से कैसे भोजपुरी को जोड़ा जा सकता है।

ये भी पढ़े: भोजपुरी स्टार Ritesh Pandey एक्ट्रेस Chandni Singh के लिए बने रंगबाज़, गाने ने मचाया गरदा

Latest Posts

spot_img

you may like