भोजपुरी स्टार Ritesh Pandey एक्ट्रेस Chandni Singh के लिए बने रंगबाज़, गाने ने मचाया गरदा

अपने गायकी से भोजपुरी दर्शकों के दिल में राज करने वाले गायक अभिनेता रितेश पांडे का अंदाज़ अब बिल्कुल बदल गया है। हाल ही में उनका एक गाना रंगबाज आइल बा यूट्यूब पर रिलीज हुआ है

Ritesh Pandey Rangbaj Aail Ba Song: अपने गायकी से भोजपुरी दर्शकों के दिल में राज करने वाले गायक अभिनेता रितेश पांडे का अंदाज़ अब बिल्कुल बदल गया है। हाल ही में उनका एक गाना रंगबाज आइल बा यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। जो देखते ही देखते वायरल हो गया है। इस वीडियो गाने में रितेश अपनी प्रेमिका चांदनी सिंह से मिलने जाते हैं, तो उनका तेवर एकदम बदल जाता है। तब चांदनी सिंह कहती हैं। देखो तो जरा रंगबाज आइल बा। इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

डीआरएस म्यूजिक कंपनी के द्वारा रिलीज इस वीडियो गाने में रितेश पांडे और चांदनी सिंह का एक अलग ही रूप हमें देखने को मिल रहा है। रितेश पांडे ने बहुत ही अलग तरीके से इस गाने को गाया है तो उनका इस गाने में बाखूबी शिल्पी राज ने साथ दिया है। जो आजकल भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे पसंदीदा गायिका बनी हुई हैं। शिल्पी और रितेश की आवाज़ से सजे इस गाने ने धमाल मचा दिया है। रंगबाज़ आइल बा नाम के इस गाने को खूब लाइक व व्यूज मिल रहे हैं।

रितेश पांडे का तमंचा वाला लुक लोगों को काफी भा रहा है। तभी तो वो इस गाने में प्रेमिका के भाई के धमकाते नजर आते हैं। दोनों की परफॉर्मेंस दिल जीत लेता है। दोनों ही यहां इंडियन परिवेश में नजर आते हैं। वीडियो देखकर तो ये कहा जा सकता है कि इस गाने की शूटिंग बहुत बड़े लेवल पर की गई होगी। तभी तो इसका इतना अच्छा लुक निकलकर सामने आया है। रितेश पांडे और शिल्पी राज की आवाज में सजे इस गाने को अपनी कलम के जादू से गीतकार गौतम राय काला नाग ने सजाया है जबकि म्यूजिक विकास यादव का है।

भोजपुरी एक्टर व सिंगर रितेश पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी हाल ही में फिल्म राम कृष्णा बजरंगी रिलीज हुई है। इसके अलावा ये लैला तोहार मजनू और बगलवाली जैसे म्यूजिक वीडियो जल्द ही रिलीज होने वाले हैं।

ये भी पढ़े: जानिए फैंस को क्यों पसंद नहीं आई Dinesh Lal Yadav निरहुआ की भोजपुरी कॉमेंट्री 

ताज़ा ख़बरें