साउथ इंडस्ट्री में ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद रश्मिका मंदाना हिंदी फिल्मों की दुनिया में भी धमाका कर रही है। हाल ही में रश्मिका को फिल्म ‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी के दौरान देखा गया। अब इसी बीच ये खबर सामने आई है कि रश्मिका मंदाना अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के साथ शादी रचाने वाली है और जल्द ही यह दोनों सगाई भी कर लेंगे। तो चलिए डिटेल में जानते हैं कि आखिर रश्मिका ने शादी के मामले पर क्या कहा?
चोरी-चुपके कर रहे हैं डेट
गौरतलब है कि, रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इन दोनों ने अपने रिश्ते पर ऑफिशियल बयान नहीं दिया है, लेकिन समय-समय पर उनकी तस्वीर वायरल होती रही है जिसे देखने के बाद यह कंफर्म हो गया है कि रश्मिका और विजय एक दूसरे के इश्क में है। कई बार इन्हें हाथों में हाथ लिए देखा जा चुका है, वहीं कई बार उनकी ट्रिप की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। पिछले दिनों इन दोनों को हैदराबाद में दिवाली मनाते हुए देखा था। इसके बाद इन्हें वेकेशन पर भी एक साथ देखा जा चुका है। अब इसी बीच खबर आई है कि रश्मिका जल्द ही सगाई करने वाली है।
फरवरी में हो जाएगी सगाई?
एक सूत्र के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा फरवरी के दूसरे हफ्ते में सगाई कर लेंगे, हालांकि अभी तक कपल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालाँकि जब सोशल मीडिया पर एक यूजर ने रश्मिका से कहा कि, “आप हमारी नेशनल क्रश हैं मैम। मुझे उम्मीद है कि एक दिन मुझे तुम्हारे जैसी पत्नी मिलेगी।’
इस पर रश्मिका ने कहा कि, “ओह।। जब मैं शादी करूंगी, तो मुझे उम्मीद है कि मेरा पति भी मुझे एक अद्भुत पत्नी के रूप में सोचेगा।” बता दें, रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं और उनकी यह दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई।
रश्मिका और विजय की अपकमिंग फ़िल्में
रश्मिका को हाल ही में फिल्म ‘एनिमल; में देखा गया था जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म में रश्मिका के साथ अभिनेता रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार नजर आए। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 800 करोड़ की कमाई की। इसके अलावा रश्मिका को जल्द ही ‘द गर्लफ्रेंड’, ‘रेनबो’ और ‘चावा’ जैसी फिल्मों में देखा जाएगा। वहीं विजय को ‘फेमली स्टार’ और ‘वीडी-12’ में देखा जाएगा।
ये भी पढ़ें: SRV ने Animal में Rashmika Mandanna के डायलॉग में समझ न आने वाले शब्दों की वजह बताई

