Raqesh Bapat और Shamita Shetty के रिश्ते में आया एक नया मोड़, दिल पर पत्थर रख अब निभाएंगे यह रिश्ता

Raqesh Bapat Shamita Shetty Breakup: बिग बॉस के घर में शुरू हुई राकेश बापट (Raqesh Bapat) और शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) की लव स्टोरी बाहर भी देखने को मिली। वहां इन दोनों की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। वही यह दोनों एक साथ स्पॉट होते भी नजर आते हैं और एक दूसरे पर भरपूर प्यार लुटाते हुए दिखाई देते हैं। मगर अब इन दोनों के रिश्ते में आ गई है कड़वाहट और इन दोनों का हो गया है ब्रेकअप। 

आपको बता दें कि बिग बॉस 15 के घर में दोनों के बीच काफी नजदीकियां देखी गई थी। और यहीं से फैंस ने इन्हें से #Shara का नाम दे दिया था। लेकिन अब खबरों की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और राकेश बापट (Raqesh Bapat) की बीच की नज़दीकियां ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाई और इन दोनों ने अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया है। एक रिपोर्ट की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि राकेश बापट और शमिता शेट्टी ने यह फैसला आपसी सहमति से लिया है और अब वह दोनों सिर्फ और सिर्फ दोस्ती का रिश्ता ही निभाने वाले हैं। 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही टीवी एक्टर राकेश बापट (Raqesh Bapat) ने मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा था जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। खबरों की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि इनकी रिश्ते में काफी दिनों से तनाव चल रहा था और वही शमिता शेट्टी भी राकेश बापट पर पुणे से मुंबई शिफ्ट होने का दबाव बना रही थी। इसके बाद राकेश बापट ने मुंबई में आलीशान घर भी खरीदा। लेकिन अब कुछ आपसी नोक- झोक की वजह से राकेश बापट और शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ने अपनी राहें हमेशा के लिए अलग कर ली है। हालांकि उनके ब्रेकअप की असली वजह सामने नहीं आई है।मगर यह खबर सुनकर फैंस का दिल जरूर ही टूट गया होगा।

ये भी पढ़ें:Samrat Prithviraj के फ्लॉप होते है, Akshay Kumar – Tiger Shroff की ‘Bade Miyan-Chote Miyan ‘ गई ठंडे बस्ते में!

Latest Posts

spot_img

you may like