Ranveer Singh Funny Comment: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और नये जमाने के डॉन रणवीर सिंह आज कल काफी चर्चा में हैं। दोनों अपनी नई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। एक तरफ जहां सलमान खान अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग को लेकर, तो वहीं रणवीर सिंह अपनी नई अनटाइल्ड फिल्म की घोषणा को लेकर छाए हुए हैं। इस बीच रणवीर सिंह सलमान खान की एक सोशल मीडिया पोस्ट पर फनी रिप्लाई करके सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। रणवीर सिंह के फनी रिप्लाई को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
दरअसल अभिनेता सलमान खान ने जैकब अरबो के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है। जिसमें जैकब और सलमान खान दोनों ही अपनी घड़ियां दिखा रहे हैं। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम और एक्स दोनों पर जैकब अरबो के साथ अपनी फोटो साझा करते हुए लिखा है कि जैकब एंड कंपनी के साथ उन्होने एक पार्टनरशिप की है। जिसके तहत दोनों जल्द ही जैकब एंड कंपनी की टाइमपीस घड़ी के साथ आएंगे।
कौन हैं जैकब अरबो:
जैकब अरबो एक प्रतिष्ठिक अमेरिकी ज्वेलरी और वॉच डिजाइनर हैं। जिन्होने 1986 में जैकब एंड कंपनी की स्ठापना की थी और उसे एक लक्जरी ब्रांड के रूप में दुनिया के कोने कोने में पहुंचाया। ये ब्रांड सेलीब्रिटीज के बीच काफी पसंद है। अब अभिनेता सलमान खान और जैकब अरबो की ये पार्टनरशिप क्या रंग लाती है, ये देखना दिलचस्प होगा।
Ranveer Singh का फनी रिएक्शन:
तमाम यूजर्स के अलावा अभिनेता रणवीर सिंह ने सलमान खान की इस पोस्ट पर मजेदार प्रतिक्रिया दी है। रणवीर ने लिखा है कि हायला, भाई की तो निकल पड़ी।
रणवीर सिंह की नई फिल्म की घोषणा:
आपको बता दें कि इससे पहले रणवीर सिंह अपनी एक अनटाइटल्ड फिल्म को लेकर चर्चा में थे। जो एक थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का कनेक्शन एनएसए अजीत डोभाल से जुड़ता नजर आ रहा है। अब कौन सी घटना पर ये फिल्म आधारित होगी। इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। रणवीर सिंह के रोल का भी खुलासा नहीं किया गया है। फिलहाल रणवीर सिंह डॉन 3 और धुरंधर की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त,अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल नजर आने वाले हैं जबकि निर्देशक उरी फेम आदित्य धर करेंगे।
ये भी पढ़े: International Tiger Day पर Sachin Tendulkar का पोस्ट हुआ वायरल, ट्रोलर बोला थोड़ी चिंता मणिपुर की भी कर लेते

