रानी मुखर्जी बॉलीवुड दुनिया की एक मशहूर एक्ट्रेस है जिन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। रानी न केवल अपनी निजी जिंदगी के लिए जानी जाती है, बल्कि वह अपने बेबाक बयान के लिए भी पॉपुलर है। वह हर एक मुद्दे पर बेबाक तरीके से अपनी राय रखना पसंद करती है। अब इसी बीच रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड को लेकर कुछ ऐसा बयान दे दिया जिसके बाद यूजर्स उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं आखिर रानी मुखर्जी ने ऐसा क्या कहा?
ईरानी फिल्मों को लेकर डायरेक्टर का बयान
दरअसल, हाल ही में रानी मुखर्जी एक इंटरव्यू में शामिल हुई जहां पर उनके साथ साउथ के मशहूर डायरेक्टर पृथ्वी कोनानूर भी नजर आए। इस दौरान दोनों फिल्मी दुनिया पर बातचीत कर रहे थे तभी पृथ्वी ने कहा कि, ईरानी सिनेमा आइडिया के मामले में भारतीय सिनेमा से आगे हैं। बस यहां पर रानी ने भी उनकी बात पर सहमति जता दी जिसके बाद यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा और एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
डायरेक्टर पृथ्वी ने अपने बयान में कहा कि, “मैं लोगों को ईरानी फिल्में देखने को कहता हूं। उन्हें देखो। आप उनकी फिल्मों और हमारी फिल्मों के बीच बाद फर्क देख सकते हैं। मुझे लगता है कि हम किसी न किसी कारण से ईरानी सिनेमा से पीछे हैं। ये मेरी सच्ची राय है। मैं लोगों से दरख्वास्त करता हूं कि ईरानी फिल्में देखें और समझे कि आइडिया के हिसाब से वो कितने एडवांस हैं, शायद टेक्नोलॉजी के हिसाब से नहीं, लेकिन आइडिया के हिसाब वो लोग कहां हैं।”
डायरेक्टर की बातों से सहमत नहीं हुई रानी
इस दौरान रानी को डायरेक्टर की ये बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने बीच टोकते ही कहा कि, “तो मैं यहां कुछ कहना चाहती हूं, क्योंकि मुझे ये बात थोड़ी अच्छी नहीं लगी है, जो उन्होंने कहा कि हमें दूसरों के सिनेमा से सीखना चाहिए। मैं इस बात में विश्वास रखती हूं कि भारतीय सिनेमा दुनिया में बेस्ट है। तो मैं उनकी इस बात से सहमत नहीं हूं। मुझे माफ कीजिए, क्योंकि अगर आप कोई ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं जो रूट्स से आई है तो आपको 12वीं फेल देखनी चाहिए। ये विधु विनोद चोपड़ा की बनाई बेहतरीन फिल्म है और ये भारत के बारे में बात करती है.”
India makes the best films in the world – Rani Mukerji
— No Name (@__NameNo__) January 7, 2024
Do you agree? pic.twitter.com/nxsl6nJfBI
रानी यही नहीं रुकी। उन्होंने अपने बयान को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, “इसमें सबकुछ बढ़िया ढंग से दिखाया गया है। मुझे लगता है कि हम भारत में सबसे ज्यादा अलग-अलग प्रकार की फिल्में बनाते हैं। जब आप भारत से बाहर की फिल्मों की बात करते हैं, उनके पास वो विभिन्नता नहीं है जो भारत के पास है। मेरा भरोसा है कि भारतीय सिनेमा के पास देने के लिए बहुत कुछ है और हम असल में दुनिया में बेस्ट हैं। मैं भारतीय सिनेमा की तुलना दुनिया के किसी और सिनेमा से नहीं करूंगी, क्योंकि हमारे पास सबसे असली कहानियां, जमीन से जुड़ी कहानियां हैं।”
रानी ने इस दौरान भले ही भारतीय सिनेमा की जमकर तारीफ की हो लेकिन कुछ लोगों को ये बात बिकुल हजम नहीं हुई और एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई।
रानी पर भड़क यूजर्स
एक यूजर ने रानी को फटकारते हुए कहा कि, “यही होता है जब लोग अपने देश से बाहर की ज्यादा फिल्मों को नहीं देखते। रानी मुखर्जी का एक भी पॉइंट मतलब का नहीं है।” एक अन्य ने लिखा कि, “भारत बेस्ट है और हम बेस्ट फिल्में बनाते हैं बोलने का कोई मतलब नहीं है। दूसरों को ये बात हमारे लिए कहनी चाहिए। ये अहंकार भरी बात लग रही है।”
एक दूसरे ने कहा कि, “हम सही में हर तरह की फिल्म बनाते हैं लेकिन इससे हम ये नहीं कह सकते कि हम बेस्ट हैं। अगर रानी ने जो कहा वो सही है तो इंटरनेशनल सर्किट में हमारी फिल्में इतना संघर्ष क्यों करती हैं? हमारी ज्यादातर फिल्में घटिया और साधारण हैं।” इसके अलावा भी लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स कर अपनी राय साझा की।
बात करें रानी मुखर्जी के वर्कफ्रंट के बारे में तो आखरी बार उन्हें फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नार्वे’ में देखा गया था। इस फिल्म में रानी की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। गौरतलब है कि, 90 के दशक में रानी का जलवा रहा है। उन्होंने अपने करियर में ‘कुछ कुछ होता है’, ‘साथिया’, ‘हम तुम’, ‘चलते-चलते’, ‘कभी अलविदा ना कहना’, ‘बंटी और बबली’, ‘वीर-जारा’ समेत कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
ये भी पढ़ें: ‘कुछ को दिक्कत थी, लेकिन मेरी फिल्म..’ Animal के विवाद पर Ranbir ने तोड़ी चुप्पी

