Rakul Preet Singh को दिल्ली की सर्दी ने किया परेशान, एअरपोर्ट पर फैन्स से पूछे कई सवाल

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह हाल ही में मुंबई एअरपोर्ट पर स्पॉट हुई। जहां पर इस अभिनेत्री ने अपने फैन्स से दिल्ली की सरदी के बारे में बातें की

Rakul Preet Singh Spotted: साउथ फिल्मों की कई मशहूर अभिनेत्रियां आजकल हिंदी यानि की बॉलीवुड़ की फिल्मों में काफी व्यस्त हैं। जिनमें रश्मिका मंदाना और रकुल प्रीत सिंह जैसी बड़ी स्टार अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं। पुष्पा गर्ल के नाम से मशहूर हो चुकी रश्मिका मंदाना की गुडबॉय रिलीज हो चुकी है और अब वो एनीमल के साथ ही मिशन मंजनू को लेकर बिजी हैं। एनिमल में रश्मिका अभिनेता रणबीर कपूर के अपोजिट जबकि मिशन मजनू में वो सिध्दार्थ मेल्होत्रा के साथ सिनेमा स्क्रीन शेयर करेंगी।

वहीं दूसरी तरफ अगर बात एक्ट्रेस रकुल प्रीति सिंह की करें,तो रकुल की हाल ही में छतरीवाली फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसमें वो लोगों को सेक्स एजुकेशन देती नजर आएंगी। अपनी इसी फिल्म की रिलीज और प्रमोशन को लेकर रकुल काफी व्यस्त हैं। पिछले दिनों वो दिल्ली गई हुई थी। अब सभी जानते हैं कि दिल्ली अपनी सर्दी के लिए काफी मशहूर है। ऐसे में रकुल प्रीत सिंह को भी दिल्ली की सर्दी नहीं पसंद आई और वो मुंबई वापस आ गई।

वापस आते हुए एअरपोर्ट पर अपने फैन्स से बातचीत में रकुल ने बताया कि दिल्ली में बहुत ठंड है। एअरपोर्ट पर अपने दर्शकों ने रकुल ने मुंबई के बारे में तो पूछा ही साथ ही अपनी आने वाली फिल्म छतरीवाली के ट्रेलर पर भी बातें की। रकुल ने एअरपोर्ट पर फैन्स पूछा कि छतरीवाली का ट्रेलर आप लोगों को कैसा लगा। जवाब में फैन्स ने रकुल से कहा उन्हे बहुत पसंद आया है वो अभी भी आपके आने से पहले छतरीवाली का ट्रेलर ही देख रहे थे।

आपको बता दें कि रकुल प्रीत अपनी आने वाली फिल्म छतरीवाली में लोगों को सेक्स के बारे में जागरूक करेंगी। जिसके बारे में हमारा समाज अभी भी बात करने से हिचकिचाता है। 20 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये फिल्म रिलीज होगी। जिसमें रकुल प्रीति सिंह के अलावा सुमित व्यास, सतीश कौशिक, प्राची शाह पांड्या और राकेश बेदी जैसे कई अभिनेता नजर आएंगे। अब देखना ये है कि रकुल की इस फिल्म को लोग कितना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़े: Pathaan विवाद को लेकर जावेद अख्तर ने सरकार पर कसा तंज, सेंसर पर कह दी बड़ी बात

Latest Posts

spot_img

you may like