पति Adil Khan और बेस्ट फ्रेंड्स के साथ विवादों के बीच Rakhi Sawant ने लगाई माहिम दरगाह पर हाजिरी, बोली सभी ने मेरे सिर पर झूठ का पहाड़ डाल दिया है

शर्लिन चोपड़ा व राजश्री के आरोपों के बीच राखी सावंत ने बीती रात मुंबई के माहिम दरगाह पर हाजिरी लगाई है

Rakhi Sawant Visits Mahim Dargaah: पति आदिल खान दुर्रानी के जेल के बाहर आने के बाद राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। आदिल के अलावा अब राखी के खिलाफ उनकी जिगरी दोस्त राजश्री मोरे और शर्लिन चोपड़ा भी हो गई हैं। शर्लिन चोपड़ा ने तो कल अश्लील वीडियो मामले में पुलिस से राखी सावंत और उनकी वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट के खिलाफ केस के अपडेट के बारे में जानकारी ली थी। अंबोली पुलिस के अधिकारियों से मिलने के बाद शर्लिन ने कहा था कि पुलिस जल्द ही राखी के वकील को गिरफ्तार कर सकती है। शर्लिन चोपड़ा व राजश्री के आरोपों के बीच राखी सावंत ने बीती रात मुंबई के माहिम दरगाह पर हाजिरी लगाई है।

राखी सावंत का यहां दरगाह ट्रस्ट कमेटी द्वारा सम्मान भी किया गया। राखी सावंत ने यहां दरगाह पर फूल व चादर चढ़ा कर अपनी मुश्किलों से पार पाने की दुआ मांगी। इस मौके पर राखी सावंत ने मीडिया से बातचीत भी की और कहा कि आदिल खान,राजश्री और शर्लिन चोपड़ा ने मिलकर उनके सिर पर झूठ का पहाड़ डाल दिया है। राखी ने कहा कि तीनों ही झूठ बोल रहे हैं। इनकी बातों में कोई सच्चाई नहीं है। राखी ने आगे कहा कि वो माहिम दरगाह पर शांति के लिए आई हैं। उन्होने हजरत को चादर चढाई है और अल्लाह से अपने लिए दुआ भी मांगी है। उम्मीद है कि उनकी दुआ जरूर कबूल होगी।

इस दौरान राखी के साथ मौजूद फैजान अंसारी ने कहा कि उन्होने भी आदिल खान के खिलाफ केस दर्ज किया है। फैजान ने कहा कि राखी की तरह ही उन्हे भी आदिल ने लूटा है। उधर आदिल खान ने फैजान के आरोपों पर पलटवार करते हुए आरोपों से इनकार किया है। इस मौके पर राखी सावंत पूरे इस्लामिक गेटअप में नजर आई। सोशल मीडिया पर राखी का ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ। लोग राखी सावंत को ट्रोल करते हुए बोले कि इस मामले में आदिल,राखी,राजश्री मोरे और शर्लिन चोपड़ा सभी पब्लिसिटी के भूखे हैं। सभी पब्लिसिटी पाने के लिए ड्रामा कर रहे हैं।

शर्लिन चोपड़ा के अश्लील वीडियो मामले में राखी ने कहा कि शर्लिन और उनकी टीम फाल्गुनी को तोड़ना चाहती हैं। फाल्गुनी ने कहा कि मैं चुप हूं, तो इसका मतलब मैं डरी नहीं हूं, मैं कानून के हिसाब से उनको जवाब दूंगी। मेरे पास भी शर्लिन के खिलाफ कई सबूत हैं। मैं जो भी करूंगी वो कानून के हिसाब से करेगी। फाल्गुनी ने ये भी कहा कि इस मामले में समझौता शर्लिन के साथ हो गया था। दोनों ने एक दूसरे से मांफी भी मांगी थी और मामला खत्म हो गया था। अब शर्लिन इसे क्यों उठा रही हैं। ये उन्हे ही मालुम है।

ये भी पढ़े: Manish Rani ने Tony Kakkar के साथ अपने अफेयर को नकारा, Elvish की मां से बोली आप तो नहीं बनाएंगी पर आशीर्वाद दीजिए जल्द…

Latest Posts

spot_img

you may like