पिछले साल के एक मामले में Rakhi Sawant हुई गिरफ्तार, Sherlyn Chopra ने दर्ज कराई थी शिकायत

हमेशा सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री राखी सावंत को मुंबई की अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऐसा दावा मॉडल व एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने किया है

Rakhi Sawant Arrested: ड्रामा क्वीन राखी सावंत को लेकर बड़ी खबर आई है। जानकारी के मुताबिक राखी सावंत को मुंबई की अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राखी सावंत की ये गिरफ्तार मॉडल व एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद हुई है। शर्लिन ने ये शिकायत पिछले साल अंबोली पुलिस में की थी। इस बात की जानकारी खुद शर्लिन चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

शर्लिन चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी देते हुए लिखा है कि ब्रेकिंग न्यूज, राखी सावंत को मुंबई की अंबोली पुलिस ने FIR 883/2022 मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही शर्लिन ने ये भी बताया है कि 18 जनवरी को राखी सावंत मामले ABS 1870/2022 पर सुनवाई करते हुए सेशन्स कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

राखी सावंत का ये मामला तब का है, जब बिग बॉस 16 की शुरूआत में साजिद खान को प्रतियोगी बनाया गया था। तब शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान को बिग बॉस 16 के प्रतियोगी होने का विरोध किया था। साथ ही ये भी कहा था कि जिस इंसान ने कई लड़कियों का शोषण किया हो, उसे बिग बॉस के घर में रहने का कोई अधिकार नहीं है। शर्लिन के इस बयान पर राखी सावंत ने साजिद का समर्थन करते हुए तब शर्लिन के खिलाफ कई भद्दे कमेंट्स किए थे।

राखी के भद्दे व आपत्तिजनक कमेंट्स से नाराज शर्लिन चोपड़ा ने फिर पुलिस में राखी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने ये एक्शन लिया है। इतना ही नहीं शर्लिन ने इसके खिलाफ महाराष्ट्र के सीएम से भी शिकायत दर्ज कराई थी और कहा था कि साजिद खान ने कई लड़कियों की ज़िंदगियां तबाह की हैं। उसके खिलाफ एक्शन होना चाहिए। ये मामला तब इतना बढ़ गया था कि राखी ने भी बाद में शर्लिन के खिलाफ शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी।

राखी को आज ही उनके एक्टिंग व डांस अकाडमी का उद्घाटन करना है। ऐसे में देखना है कि उन्हे जमानत मिल पाती है या नहीं।

ये भी पढ़े: Brahmastra फिल्म के गाने केसरिया को लेकर Alia Bhatt हुई ट्रोल्स का शिकार, लाइन भूलने पर यूसर्ज ले रहे हैं मजे

Latest Posts

spot_img

you may like