Bhojpuri Song: ठेठ भोजपुरिया अंदाज में कल सुबह रिलीज होगा राकेश मिश्रा का नया गाना ‘भतार छप साड़ी मंगा दीजिए’

राकेश मिश्रा अब एक और नया गाना ‘भतार छप साड़ी मंगा दीजिए’ लेकर आ रहे हैं, जो कल यानी 27 दिसंबर को सुबह 6:30 बजे रिलीज किया जायेगा। यह गाना म्यूजिक वाइड के यूट्यूब चैनल से रिलीज होगा।

Rakesh Mishra Bhojpuri Songs: वर्ल्‍ड वाइड ट्रेंड से लेकर इस लगन का सबसे सुपर हिट गाना (Bhojpuri Gaana) ‘ए राजा तनी जाई ना बहरिया’ देने वाले अभिनेता और गायक राकेश मिश्रा (Rakesh Mishra) एक और धमाके को तैयार हैं। राकेश मिश्रा अब एक और नया गाना ‘भतार छप साड़ी मंगा दीजिए’ लेकर आ रहे हैं, जो कल यानी 27 दिसंबर को सुबह 6:30 बजे रिलीज किया जायेगा। यह गाना म्यूजिक वाइड के यूट्यूब चैनल से रिलीज होगा।

म्‍यूजिक वाइड एलएलपी प्रस्‍तुत गाना ‘भतार छप साड़ी मंगा दीजिए’ के रिलीज की जानकारी राकेश मिश्रा (Rakesh Mishra) ने खुद दी। उन्‍होंने बताया कि यह गाना ठेठ भोजपुरिया अंदाज में भोजपुरी ट्रेडमार्क स्टाइल में बनाया गया है, जो कल दर्शकों और श्रोताओं के सामने होगा। इसके निर्माता नीरज सिंह और गीतकार पवन पांडेय हैं। पवन पांडेय खुद भी भोजपुरी के कई चार्ट बस्‍टर गाने लिख चुक हैं। वहीं, संगीत शंकर सिंह का है। मैं सबों का आभार व्‍यक्‍त करता हूं कि हमने मिल कर एक बार फिर से बेहतरीन गाना बनाया है।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Song: खेसारी लाल और राकेश मिश्रा के गाने की हुई यूट्यूब पर भिड़ंत

Rakesh Mishra Bhojpuri Songs

राकेश (Rakesh Mishra) ने कहा कि मुझे मेरे ऑडियंस पर पूरा भरोसा है। वे मेरे इस गाने को भी भर-भर कर प्‍यार और आशीर्वाद देंगे। उम्‍मीद करते हैं कि कल इस गाने को भी मिलियन व्‍यूज मिलेंगे। आपको बता दे सिंगर राकेश मिश्रा के भोजपुरी गाने इन दिनों यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में धमाल मचा रहे है। भोजपुरी दर्शक राकेश के गानों को खूब पसंद कर रहे है। यूट्यूब पर राकेश मिश्रा के गाने धमाल मचाए हुए हैं।

पिछले दिनों कई सुपर डूपर हिट गाना दे चुके राकेश मिश्रा ने नया गाना ‘ऐ राजा बदनिया टूटता’ को रिलीज किया। इस गाने को कुछ ही घंटे में 280,069 व्‍यूज मिल चुके हैं। इस गाने को राकेश मिश्रा ने गाया है। फीट नीलम गिरी का है। इस गाने को भी भोजपुरिया फैंस ने खूब पसंद किया है। वर्ल्‍ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज इस गाने का लिरिक्‍स अंगद मंजय गाछी और म्‍यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इसके बाद राकेश मिश्रा ने कहा कि दर्शकों का प्‍यार और दुलार हमें हमेशा और अच्‍छा करने के लिए प्रेरित करता है। यह गाना मेरे दिल के करीब है और मेरे लिए अच्‍छी बात है कि दर्शकों को यह पसंद भी आ रही है।

Latest Posts

spot_img

you may like