‘’मैं अंधा जरूर हूं पर मैं देख सकता हूं’’, Rajkummar  Rao  की SRI का प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज

Rajkummar Rao SRI: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता राजकुमार राव की आगामी फिल्म ‘SRI’ का प्रोमो वीडियो आज रिलीज कर दिया गया है।SRI देश के प्रख्यात दृष्टिहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला पर आधारित एक बायोपिक फिल्म है। इस फिल्म में राजकुमार राव दृष्टिहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला का किरदार निभा रहे हैं। 

राजकुमार राव ने भी अपनी इस फिल्म का प्रोमो वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैडंल पर साझा किया है। उन्होंने इस प्रोमो वीडियो को साझा करते हुआ लिखा कि, ‘’श्रीकांत बोल्ला की प्रेरक कहानी #SRI 15 सितंबर 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार!’’इस प्रोमो वीडियो में राजकुमार राव का एक जबरदस्त डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं। राजकुमार राव इस प्रोमो वीडियो में बोलते हैं कि, ’मैं अंधा जरूर हूं पर पर मैं देख सकता हूं, सपने और सपने मैं बहुत बड़े देखता हूं।’’ 

इस प्रोमो वीडियो को सेलीब्रेटी और फैंस काफी लाईक कर रहे है, इसके वे लोग इसपर कमेंट भी कर रहे हैं। राजकुमार राव की पत्नी और अभिनेत्री पत्रलेखा ने भी इस प्रोमो वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, अब और इंतजार नहीं कर सकती। एक फैन ने इस प्रोमो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, एक और मास्टपीस फिल्म आ रही है। वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, राजकुमार राव कोई भी किरदार निभा सकते हैं। इसके अलावा एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि,  राजकुमार सर की इस आवाज़ ने रोंगटे खड़े कर दिए हैं। 

हम फैंस को वास्तव में राजकुमार राव की स्क्रिप्ट और फिल्म पसंद है। वह हमेशा ऐसी फिल्में करते हैं जो लीक से हटकर होती हैं पूरी टीम को शुभकामनाएं। हम फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि, इस फिल्म में राजुकमार राव एक दृष्टिहीन व्यक्ति का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म से पहली बार वे बड़े पर्दे पर एक दृष्टिहीन व्यक्ति का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। राजकुमार राव की इस बायोपिक फिल्म  ‘SRI’ को तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमार हीरानंदानी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 15 सितंबर 2023 को रिलीज हो रही है। 

ये भी पढ़ें: Billi Billi वीडियो सॉन्ग हुआ आउट, फैंस को पसंद आया  Salman Khan का लुक

Latest Posts

spot_img

you may like