फिल्म Dunki  में SRK की मेहनत पर Rajkumar Hirani ने बोली यह बात

Rajkumar Hirani SRK Dunki: बॉलीवुड को ‘3 इडियट्स’, ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ और ‘पीके’ जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले निर्देशक राजकुमार हिरानी जोकि फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘डंकी’ के निर्देशन में व्यस्त है। फिल्म ‘डंकी’ में वे शाहरुख खान के साथ काम कर रहे हैं। राजकुमार हिरानी की शाहरुख खान के साथ यह पहली फिल्म है। वे इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है।

राजकुमार हिरानी जोकि पहली बार शाहरुख खान के साथ किसी फिल्म में काम कर रहे हैं, उन्होंने अभिनेता की तारीफ की है। राजकुमार हिरानी हाल ही में एक मीडिया इवेंट में शाहरुख खान का फिल्मों के लिए सर्मपण के बारे में बताया है। हिरानी ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी आगामी फिल्म ‘डंकी’ के बारे में बताया है।

उन्होंने इस फिल्म में शाहरुख खान की मेहनत के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘’शाहरुख ने मुझे इस फिल्म में काफी हैरान किया है। वे शूटिंग से एक दिन पहले ही एक सीन को अपने आप शूट करते हैं और फिर मुझे भेजते हैं। इसके बाद वे मुझसे सीन को कैसे बेहतर बनाया जाए इस बारे में पूछते हैं। इसके अलावा वे एक सीन 15 अलक तरीके से करते हैं।’’ 

इसी पर आगे बातचीत करते हुए हिरानी ने कहा कि, ‘’जब मैं फिल्म के सेट पर पहुंचता था, तो मुझे पता होता था कि शाहरुख किया करने वाले हैं। क्योंकि शाहरुख फिल्म के सेट पर पहले से ही काफी तैयार होकर आते हैं। कभी-कभी मैं एक सीन के लिए दो दिन की शूटिंग रखता था, लेकिन वे इस सीन को दो घंटे में ही पूरा कर देते थे।’’

हिरानी ने शाहरुख की हिंदी की तारीफ करते हुए बोला कि, ‘’शाहरुख की हिंदी पर पकड़ काफी अच्छी है। उन्हें इस भाषा का काफी अच्छा ज्ञान है। इसके अलावा शाहरुख हमेशा टाइम पर शूटिंग के लिए आ जाते थे। वे रात तक जागने वाले आदमी है,लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के लिए वे सुबह सात बजे ही आ जाते थे। इसके अलावा वे अपने डायेरक्टर को रात के बाद परेशान नहीं करते हैं। उन्हें पता है कि मैं जल्दी सो जाता हूं, तो वे रात में मुझे फोन नहीं करते हैं।’’     

शाहरुख फिल्म ‘डंकी’ की बात करें, तो यह एक सोशल ड्रामा-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ बोमन ईरानी और तापसी पन्नू भी स्क्रीन साझा करते हुए नजर आयेंगे। यह फिल्म इसी साल 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की Pathaan ने बनाया एक और बड़ा रिकॉर्ड, जाने वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Latest Posts

spot_img

you may like