Rajinikanth की आने वाली फिल्म Jailer जो बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख देगी

Rajinikanth-Jailer: तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी तमिल फिल्म ‘जेलर’ जिसकी रिलीज डेट अभी तक तय नहीं की गई है, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली है। इस फिल्म में पैन इंडिया स्टारकास्ट है। भारत की अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के स्टार इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। ‘डॉक्टर’ और ‘बीस्ट’ जैसी बेहतरीन तमिल फिल्में देने वाले निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।

साल 2022 में अनाउंस की गई इस फिल्म की शूटिंग काफी हद तक पूरी हो गई है। फिल्म के क्लाईमैक्स शूटिंग अभी चल रही है। क्लाईमैक्स की शूटिंग खत्म होने के बाद ही इस फिल्म की रिलीज डेट तय की जायेगी। यह फिल्म पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। इस फिल्म को तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज किया जायेगा। 

बता दें कि, नेल्सन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रजनीकांत मुख्य किरदार में हैं। इसके अलावा हिंदी फिल्मों के स्टार एक्टर जैकी श्रॉफ, मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार शिव राजकुमार, तमन्ना भाटिया और इंदुकुरी सुनील वर्मा अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को सन पिक्चर्स के   कलानिधि मुरासोली मारन ने प्रोड्यूस किया है। यह एक डार्क एक्शन कॉमेडी फिल्म हैं। 

रजनीकांत पहली बार किसी डार्क कॉमेडी एक्शन फिल्म में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में अलग लेवल का एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म में रजनीकांत  मुथुवेल पांडियन नाम के  जेल अधिकारी का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। यह रजनीकांत की 169वीं फिल्म है। रजनीकांत पहली बार निर्देशक नेल्सन के साथ कोई फिल्म कर रहे हैं। 

इसके अलावा दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि इस फिल्म में अलग-अलग इंडस्ट्री के स्टार इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। रजनीकांत पैन-इंडिया लेवल पर काफी प्रचलित हैं। उनकी कई फिल्में पैन इंडिया लेवल पर रिलीज भी हुईं है और ज्यादातर फिल्में सफल भी रही हैं। उनकी आखिरी पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज हुई फिल्म दरबार (2020) थी, जिसने साउथ इंडिया के कई प्रदेशों में अच्छी कमाई की थी। लेकिन नॉर्थ इंडिया में कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी।

हालांकि, फिल्म जेलर एक अलग स्तर की फिल्म है क्योंकि पहली बार किसी फिल्म में अलग-अलग इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक फिल्म में नजर आयेंगे। इस फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट अभी तक तय नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों के अनुसार यह फिल्म इसी साल अगस्त में रिलीज की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: Dating की खबरों के बीच एक साथ दिखे Imran Khan और Lekha Washington, वीडियो हुआ वायरल

Latest Posts

spot_img

you may like