Imran Khan Lekha Washington: फिल्म जाने तू या जाने ना की जबरदस्त कामयाबी से बॉलीवुड में शानदार एंट्री करने वाले अभिनेता इमरान खान एक बार फिर से चर्चा में हैं। इमरान की ये चर्चा उनके किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि रूमर्ड गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन के लिए हो रही है। जिसके साथ इमरान की डेटिंग की खबरें आज कल चल रही हैं। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों ही कपल एक दूसरे का हाथ थामें चल रहे हैं।
इस वीडियो को देखकर तो ऐसा लगता है कि दोनों की डेटिंग की खबरें सच हैं। वैसे इस बारे में दोनों का अभी कोई ऑफिसियल रियक्शन नहीं आया है। लेकिन बी टाउन में अब इन दोनों के लव अफेयर की चर्चा खूब हो रही है। जानकारी के मुताबिक ये वीडियो 5 फरवरी का है। जिसमें दोनों ही काफी कूल दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर यूजर्स कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक ने लिखा है कि दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है। तो वहीं दूसरे का कहना है कि इमरान को खुश देखकर अच्छा लग रहा है।
वैसे ये खबर भी है कि इमरान जल्द ही फिल्मों में वापसी करने वाले हैं। लेकिन बतौर हीरो नहीं बल्कि एक डायरेक्टर के तौर पर..अब ये कौन सी फिल्म होगी और उस फिल्म का हीरो कौन होगा। इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। इमरान खान को तो आप सभी जानते ही होंगे कि वो अभिनेता आमिर खान के भांजे हैं और उनकी कई हिंदी फिल्में कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ रिलीज हुई हैं। मगर इमरान का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है। इमरान खान ने 2011 में अवंतिका मलिक से शादी की थी जिससे उनको एक बेटी भी है। इमरान और अवंतिका 2019 में अलग हो गए थे।
वहीं अगर बात लेखा वाशिंगटन की करें तो वो एक साउथ की कामयाब एक्ट्रेस हैं। जो इमरान खान के साथ फिल्म मटरू की बिजली का मनडोला में काम कर चुकी हैं। वैसे लेखा ने अपने फिल्मी सफर की शुरूआत 1999 में की थी। अदाकारा के साथ ही लेखा एक डिजाइनर और गीतकार भी हैं। 2017 में लेखा की शादी हुई थी, लेकिन अब लेखा और उनके पति के बीच अलगाव की खबर है। लेखा के पति इमरान खान के करीबी दोस्तों में से एक थे। कहते हैं कि लेखा से अफेयर की वजह से ही इमरान और अवंतिका के बीच अलगाव हुआ था। हालाकि इस लेकर कोई पुख्ता खबर नहीं है।
ये भी पढे़: Sunny Deol ने अपने पिता Dharmendra के लिए बोली यह दिल छू जाने वाली बात