बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार है ये बच्चा, खून से लेटर लिखती थी लड़कियां, एक के बाद एक दी 17 हिट फिल्में, बताओं कौन?

इस एक्टर को लेकर लड़कियों में गजब का क्रेज देखने को मिलता था. उनके लुक और अंदाज की इतनी दीवानी होती थी कि खून से इन्हें लेटर लिखा करती थी।

सोशल मीडिया पर अक्सर फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारों की तस्वीर वायरल होती रहती है। वही फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों की तस्वीरों पर नजर बिछाए बैठे रहते हैं। कभी सितारे अपनी फिल्मी दुनिया से जुड़ी तस्वीरें साझा करते हैं तो अपनी कुछ सीक्रेट तस्वीरें साझा कर फैंस को खुश कर देते हैं। अब इसी बीच हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता के बचपन की तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है, लेकिन इस बच्चे को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल है। तो चलिए जानते हैं वायरल तस्वीर में नजर आ रहा ये बच्चा कौन है?

पहला सुपरस्टार है बच्चा
बता दे, यह बच्चा कोई मामूली बच्चा नहीं है बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री का पहला सुपरस्टार है। जो अपने खास अंदाज के लिए जाना जाता था। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होती थी। वहीं लड़कियां उनके लुक और उनके अंदाज की इतनी दीवानी होती थी कि खून से इन्हें लेटर लिखा करती थी। इतना ही नहीं बल्कि उनकी गाडी के शीशे को चूम चूमकर लाल कर दिया करती थी।

कौन है ये बच्चा?
दरअसल, यह बच्चा कोई और नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना है। जी हां.. पंजाब के अमृतसर में जन्मे राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना है, लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने अपना नाम राजेश खन्ना रख लिया था जिसके बाद उनकी किस्मत ऐसी चमकी की वह दुनिया भर में इसी नाम से रोशन हुए। राजेश खन्ना ने ऑल इंडिया टैलेंट कॉन्टेस्ट के माध्यम से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद वह कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने में कामयाब रहे।

जितेंद्र के दोस्त हैं एक्टर
राजेश खन्ना और अभिनेता जितेंद्र ने एक साथ ही एक ही स्कूल से पढ़ाई की है। जब दोनों साथ में फिल्मों में आए तो सफल अभिनेता बनकर उभरे। बता दे राजेश खन्ना एक ऐसे अभिनेता है जिन्होंने एक साथ एक या दो नहीं बल्कि पूरी 17 सुपर हिट फिल्में दी जिसमें ‘बंधन’, ‘खामोशी’, ‘दो रास्ते’, ‘इत्तेफाक’, ‘आराधना’, ‘डोली’, ‘सच्चा झूठा’, ‘छोटी बहू’, ‘आनंद’ समेत अन्य फ़िल्में शामिल है।

ये भी पढ़ें: Rajesh Khanna की वो एक्ट्रेस जो हॉलिडे मनाने के दौरान हुई गायब, फार्महाउस से मिला कंकाल, मचा था हंगामा!

Latest Posts

spot_img

you may like