Raj Babbar ने Kapil Sharma की फिल्म  Zwigato पर बोली यह बड़ी बात

Raj Babbar Kapil Sharma Zwigato: बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर राज बब्बर ने कपिल शर्मा की आज रिलीज हुई फिल्म ‘ज्विगाटो’ को लेकर अपने विचार व्यक्त किए हैं। राज बब्बर ने कपिल की फिल्म ‘ज्विगाटो’ की तारीफ की हैं। उन्होंने इस फिल्म की तारीफ करते हुए एक ट्विट किया है। 

अभिनेता राज बब्बर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’ज्विगाटो मानव जीवन का एक प्रकटीकरण है। एक आम आदमी की कहानी इतनी सरल लेकिन असाधारण रूप से बताई गई। कपिल शर्मा शो इस बार का शो काफी अलग है! एक अभिनेता के रूप में उनकी ईमानदारी और सहजता शानदार है। एक और शानदार फिल्म के साथ आने के लिए नंदिता दास को बधाई।’’

राज बब्बर के इस ट्विट पर कपिल शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। कपिल शर्मा ने इस ट्विट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, ‘’आपके इस तरह के शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद राज सर आने और हमारे खास दिन को और खास बनाने के लिए धन्यवाद, हमें खुशी है कि आपको फिल्म पसंद आई। आपको बहुत सारा प्यार और नमस्कार।’’

बता दें कि, कपिल शर्मा की फिल्म ‘ज्विगाटो’ को आज सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में कपिल शर्मा मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उन्होंने एक डिलीवरी बॉय का किरदार निभाया है। इस फिल्म को प्रख्यात निर्देशिका नंदिता दास द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म को क्रिटिक्स के काफी अच्छे रिव्यूज मिले हैं। कपिल शर्मा की फिल्म ‘ज्विगाटो’ फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलीब्रेटीज को भी पसंद आई है। कपिल शर्मा की फिल्म को ‘ज्विगाटो’ को देशभर में 400 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि, ‘ज्विगाटो’ कपिल शर्मा के फिल्मी करियर की तीसरी फिल्म हैं। इससे पहने उन्होंने साल 2015 में अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ से बॉलीवुड में बतौर एक्टर अपना डेब्यू किया था। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में फिल्म ‘फिरंगी’ की थी, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

ये भी पढ़ें: Shahid Kapoor की दीवानी थी इस सुपरस्टार की बेटी, पीछा छुड़ाने के लिए एक्टर ने की थी FIR

Latest Posts

spot_img

you may like