Shahid Kapoor की दीवानी थी इस सुपरस्टार की बेटी, पीछा छुड़ाने के लिए एक्टर ने की थी FIR

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने परिवार पर भी पूरा ध्यान देते हैं। लेकिन शादी से पहले कई लड़कियां उनकी दीवानी थी। इन्हीं में से एक थीं दिवंगत अभिनेता राज कुमार की बेटी वास्तविकता पंडित। वह शाहिद के पीछे इस कदर पागल थी कि हर जगह उनका पीछा करती थी

Shahid Kapoor-Vastavikta: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) अपनी डेब्यू वेब सीरीज ‘फर्जी’ (Farzi) की सक्सेस को एंजॉय कर रहे है। शाहिद कपूर के इस सीरीज से साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति ने भी अपना डेब्यू किया था। इस सीरीज में शाहिद कपूर और विजय सेतुपति के अलावा राशि खन्ना और के के मेनन भी मुख्य भूमिका में थे। फर्जी के सक्सेस के बीच शाहिद कपूर से जुड़ा एक पुराना किस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक जमाने में एक लड़की शाहिद से एकतरफा प्यार करती थी और वह हर जगह उसका पीछा करती थी।

बॉलीवुड सेलेब्स के फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की बेटी वास्तविकता पंडित शाहिद कपूर से एकतरफा प्यार करती थी। शाहिद कपूर जहां भी जाते थे, वह उनके पीछे-पीछे जाती थी। वास्तविकता हर समय शाहिद को स्टॉक करती थी। जिसके बाद शाहिद कपूर ने परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। जिसके बाद राजकुमार की बेटी ने शाहिद का पीछा करना छोड़ दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहिद कपूर और वास्तविकता ने साथ काम करना शुरू किया तो शुरूआती दिनों में ही उन्हें शाहिद से प्यार हो गया था। वह शाहिद कपूर के साथ एकतरफा प्यार में थी। वह न सिर्फ अभिनेता के प्यार में थे बल्कि जुनून भी था। इस मामले पर अब तक शहीद कपूर की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। शाहिद कपूर का यह किस्सा सामने आने के बाद फैंस इसके बारे में और जानने के लिए बेताब है।

राज कुमार की बेटी वास्तविकता पंडित के बारे में कहा जाता है कि वह शाहिद कपूर के पीछे इस कदम पागल हो गई थी कि कई बार वह एक्टर घर के बाहर घंटों तक शाहिद के बाहर आने का इंतजार करती थी। इतना ही नहीं वह शाहिद की कार का पीछा भी करती थी। इन दोनों की पहली मुलाकात कोरियोग्राफर श्यामक डावर की क्लास में हुई थी। वहीं उन्हें शाहिद से प्यार हो गया था। शाहिद कपूर ने हाल ही में अपनी वेब सीरीज फर्जी के सुपरहिट होने के बाद इसके दूसरे सीजन का हिंट दिया था।

ये भी पढ़े: Shah Rukh Khan को पसंद आई Rani Mukerji की Mrs Chatterjee Vs Norway, एक्ट्रेस की तरफ में बांधे पुल

ताज़ा ख़बरें