मशहूर पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को लेकर चर्चा हो रही थी कि दुबई एयरपोर्ट पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ यह बवाल देखने को मिला कि आखिर राहत फतेह अली खान को गिरफ्तार क्यों किया गया? रिपोर्ट की माने तो राहत फतेह अली खान को पुलिस स्टेशन ले जाकर कई घंटे तक उनसे पूछताछ भी चली। अब इस मामले पर राहत फतेह अली खान का बयान सामने आया है।
क्या बोले राहत फ़तेह अली खान?
दरअसल, राहत फतेह अली खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को साझा किया जिसमें वह गिरफ्तारी की बात को नकारते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने गिरफ़्तारी जैसे शब्द का इस्तेमाल नहीं किया लेकिन उन्होंने कहा कि, “मैं दुबई में अपने गाने रिकॉर्ड करने के लिए आया हुआ हूं। और सब ठीक है। मैं यही आपसे गुजारिश करूंगा कि ऐसे घटिया अफवाहों पर बिल्कुल भी कान ना धरें। ऐसा कुछ भी नहीं है जैसा दुश्मन सोच रहे हैं। मैं जल्द ही अपने वतन लौटूंगा और आपको नए गाने से सरप्राइज करूंगा।”
सिंगर के खिलाफ दर्ज है रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट की माने तो राहत फतेह अली खान के पूर्व मैनेजर सलमान अहमद ने उनके खिलाफ दुबई में केस दर्ज कराया है। इसके बाद ही उन्हें गिरफ्तार करने की खबर सामने आई। हालांकि राहत फतेह अली खान ने इस खबरों को खंडन कर दिया। बता दें, कुछ दिनों से राहत फतेह अली खान एक के बाद एक विवाद में घिर रहे हैं। पिछले दिनों उनके कुछ नशे के वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे जिसके बाद उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: अपने किए पर शर्मिंदा Rahat Fateh Ali Khan, बदनाम होने पर बोले- मुझे माफ़ करें, मैं आगे ऐसा नहीं..

