क्या Ruprekha Banerjee ही Arijit Singh की पहली पत्नी है, Qazi Touqeer ने बताई सच्चाई?

Qazi Touqeer Tells Truth Is Ruprekha Banerjee Arijit Singh’s First Wife: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली सिंगर अरिजीत सिंह जिनकों को लेकर अक्सर अफवाहें उड़ती रहती हैं कि सिंगर रूपरेखा बनर्जी उनकी पहली पत्नी हैं, तो इन अफवाहों की सच्चाई अब ‘फेम गुरुकुल’ के विनर और अरिजीत सिंह के दोस्त काजी तौकीर ने बताई है। 

काजी तौकीर ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए बताया कि, ‘’यह सब अफवाहें। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि रूपरेखा अरिजीत की पहली पत्नी नहीं है और मुजे इसपर पूरा यकीन है। मैंने भी सब अफवाहें सोशल मीडिया पर ही सुनी हैं। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।’’ बता दें कि, फेम गुरुकुल सिंगिंग शो में काजी तौकीर, रूपरेखा बनर्जी और अरिजीत सिंह कंटेस्टेंट्स थे। काजी जिन्होंने ने इस शो के विनर बनने के बाद रूपरेखा के साथ कुछ म्यूजिक एल्बम के लिए कोलेबोरेट भी किया था, लेकिन उसके बाद उन्होंने रूपरेखा के साथ काम नहीं किया। रूपरेखा के साथ दोबारा काम न करने का कारण बताते हुए तौकीर ने कहा कि, ‘’शो को जीतने के बाद हम दोनों की अलग-अलग जिंदगी हो गई। उसके बाद मैंने सोनी के साथ दो साल का एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। तो मुझे तो एक्टिंग में जाना था और मुझे फिल्में करनी थी और फिल्में हुई भी।’’

काजी तौकीर ने यह भी बताया कि ‘गुरुकुल फेम’ को जीतने के बाद उन्हें कई फिल्में भी ऑफर हुई थी। काजी ने बताया कि, ‘’गुरुकुल फेम का सेकेण्ड लास्ट एपिसोड था, जावेद साहब ने मेरा हाथ पकड़ा और बोला कि काजी जब बाहर आओगे तब मुझसे मिल लेना आपको फिल्में ऑफर हो रही हैं। और मुझे लीड रोल ऑफर हुआ था। दो-तीन साल बाद जब मैं लाइमलाइट में भी नहीं रहा, तब भी मुझे एक फिल्म ऑफर हुई थी। मैंने तब एक फिल्म ‘टेक ऑफ’ की थी, इस फिल्म में राजपाल यादव भी थे। यह फिल्म कुछ दिन तक शूट हुई, लेकिन कभी आ नहीं पाई।’’  काजी ने यह भी बताया कि वे एक फिल्म बनाना चाहते हैं और वो अभी भी एक्टिंग को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। 

ये भी पढ़ें: Amit Sana ने कई सालों बाद Indian Idol 1 में अपनी हार का बताया कारण, अमित के साथ की गई थी यह साजिश जिससे वो शो के विजेता नहीं बन पाए

Latest Posts

spot_img

you may like