Qayamat Se Qayamat Tak के 35 साल हुए पूरे जानें इस फिल्म से  जुड़े कुछ अनकहे किस्से

Qayamat Se Qayamat Tak: बॉलीवुड के मेगास्टार आमिर खान की क्लासिक फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ ने आज 35 साल पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म को आज है कि दिन 29 अप्रैल 1988 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह आमिर खान की डेब्यू फिल्म थी और जूही चावला की पहली फिल्म थी जिसमें उन्हें लीडिंग एक्ट्रेस का किरदार मिला था। इस फिल्म को आमिर के भाई मंसूर खान द्वारा निर्देशित किया गया था। 

इस फिल्म ने आमिर और जूही को रातोरात बॉलीवुड का नया स्टार बना दिया था। तो आज हम आपको इसी क्लासिक फिल्म से जुड़े कुछ किस्से बतायेंगे जो शायद आपने पहले कभी न सुने हो।

1.नासिर हुसैन थे इस फिल्म के पहले डायरेक्टर: आमिर के चाचा नासिर हुसैन पहले इस रोमेंटिक फिल्म को डायरेक्ट करने वाले थे, लेकिन कुछ कारणवश वे इस फिल्म को डायरेक्ट नहीं कर पाए थे। इसके बाद यह फिल्म उनके बेटे मंसूर खान ने डायरेक्ट की थी।

2.फिल्म का क्लाईमैक्स बदला गया: मंसूर खान  इस फिल्म के क्लाईमैक्स में जूही और आमिर दोनों को मरते हुए दिखाना चाह रहे थे। लेकिन मंसूर के पिता नासिर को इस क्लाईमैक्स से डर था कि कही फिल्म फ्लॉप न हो जाए, इसलिए इस फिल्म का एक हैप्पी एंडिंग वाला क्लाईमैक्स भी शूट किया गया था। लेकिन मंसूर को पूरा विश्वास था कि अगर फिल्म के क्लाईमैक्स में जूही और आमिर को मृत दिखाया जायेगा तो उसससे कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके बाद इस फिल्म का क्लाईमैक्स में आमिर और जूही को मृत दिखाया गया था।

3.क्लाईमैक्स के चलते डिस्ट्रीब्यूटर्स ने फिल्म को रिलीज करने से मना किया: इस फिल्म के क्लाईमैक्स में हीरो-हीरोइन को मृत दिखाए जाने पर डिस्ट्रीब्यूटर्स इस फिल्म को रिलीज नहीं करना चाहते थे। लेकिन फिल्म की पहने दिन की अच्छी कमाई के चलते इस फिल्म को बड़े स्केल पर रिलीज किया गया था।

4.संजीव कुमार और शम्मी कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा होने वाले थे: फिल्म में आमिर और जूही के पिता के रोल के लिए पहले संजीव कुमार और शम्मी कपूर को चुना गया था। हालांकि, फिल्म के डायरेक्ट मंसूर खान ने बाद में इन बड़े एक्टर्स की जगह नए एक्टर्स को लेने के बारे में सोचा।

ये भी पढ़ें: Zeenat Aman ने पहली बार किया अपने और Raj Kapoor के रिश्ते का खुलासा, बोली Dev साहब ने तो….

Latest Posts

spot_img

you may like