Zeenat Aman ने पहली बार किया अपने और Raj Kapoor के रिश्ते का खुलासा, बोली Dev साहब ने तो….

देव आनंद ने जीनत अमान के साथ अपने इस प्यार का जिक्र अपनी आत्मकथा में भी किया था। कहते हैं वो देव आनंद ही थे जिसकी वजह से राज कपूर के साथ जीनत अमान के संबंधों की अफवाह उड़ी थी

Zeenat Aman On Her Relation With Raj Kapoor: हिंदी सिनेमा के गुजरे जमाने की एक्ट्रेस जीनत अमान आजकल सोशल मीडिया पर औरो की तरह काफी एक्टिव रहती हैं। यूं तो आप सब ये जानते ही होंगे कि जीनत अमान को फिल्मों में देव आनंद ने लॉन्च किया था। तो राज कपूर की सोहबत में जीनत अमान ने एक्टिंग की बारीकी सीखी थी। एक समय तो ऐसा भी था कि देव आनंद खुद भी जीनत अमान पर अपना दिल हार गए थे। देव आनंद ने जीनत अमान के साथ अपने इस प्यार का जिक्र अपनी आत्मकथा में भी किया था। कहते हैं वो देव आनंद ही थे जिसकी वजह से राज कपूर के साथ जीनत अमान के संबंधों की अफवाह उड़ी थी। देव आनंद के इस रूख से जीनत काफी काफी आहत हुई थी।

अदाकारा जीनत अमान ने अब इस सच्चाई से पर्दा उठाया है। जीनत अमान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक विस्तृत नोट लिखकर कहा है कि वो देव साहब की आत्मकथा के उस हिस्से से काफी आहत थी। जिसमें देव आनंद ने उनके और राज कपूर के बारे में लिखा था। सोशल मीडिया पर पहले तो जीनत अमान ने बड़े ही फक्र के साथ राज कपूर,देव आनंद और दिलीप कुमार का जिक्र करते हुए लिखा कि वो कितना अच्छा वक्त था। इन तीनों का स्वर्णिम युग। मुझे याद है कि 1973 में बॉबी रिलीज हुई और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई। ढेर सारे पुरस्कार मिले। राज कपूर के साथ कई फिल्में करने का मौका मिला।

जीनत अमान ने आगे कहा कि मैं ये नहीं दोहराऊंगी कि मुझे सत्यम शिवम सुंदरम फिल्म कैसे मिली।हां इतना जरूर कहूंगी कि मैंने पूरी निष्ठा के साथ इस फिल्म में काम किया। इसी दौरान मैं और राज कपूर दोनों ही फिल्म को लेकर पूरी मेहनत कर रहे थे। इस फिल्म के लिए मैंने अपना सबकुछ भुला दिया था। उस वक्त देव आनंद ने इसे गलत समझ लिया। देव आनंद ने इसे अपनी ऑटो बायोग्राफी में पब्लिश करते हुए लिखा कि मैं जीनत से प्यार करता था और ये भी इशारा किया कि राज कपूर और मेरे बीच एक्टर डायरेक्ट से बढ़कर भी कोई रिश्ता था। जबकि ऐसा कुछ नहीं था। जिसकी वजह से वो दूर चले गए। इसने मेरा दिल काफी तोड़ दिया। जीनत कहती है कि वो दिन बहुत आहत हुई थी कि देव साहब ने गलतफहमी वश इसे पब्लिश कर दुनिया के सामने ला दिया।

देव साहब की आत्मकथा के पब्लिश होने के बाद मेरे फोन की घंटी लगातार बज रही थी। लेकिन मैं किसी को कोई जवाब इस बारे में नहीं दिया। पर आज वो समय है। जब इसके बारे में स्पष्टीकरण देना सही है। जीनत ने आखिर में लिखा कि इंसानी भूल एक शाश्वत सत्य है। ये किसी से भी हो सकता है। लेकिन देव साहब के लिए उनके दिल में कभी कुछ नहीं रहा है वो उन्हे हमेशा उनकी विलक्षण प्रतिभा के लिए याद रखेंगी।

जीनत अमान के इस पोस्ट और इसमें लिखे शब्दों के लिए कई यूजर्स तारीफ कर रहे हैं। इनमें कई सेलेब्स भी शामिल हैं। एकता कपूर से लेकर गुल पनाग,अनिल कपूर आदि ने अपने रियक्शन दिये हैं और सभी ने जीनत की तारीफ की है।

ये भी पढ़े: Filmfare Awards को लेकर अब इस बड़े क्रिटिक ने उड़ाई खिल्ली, कहा कुछ फ्लॉप एक्टर्स ही हुए थे शामिल

ताज़ा ख़बरें