‘फेक हैं Hina Khan का कैंसर, जल्द ही सामने आएगी सच्चाई..’ Bigg Boss के इस कंटेस्टेंट ने उड़ाया मजाक!

हिना खान टीवी की एक बड़ी एक्ट्रेस है जिन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है। साथ ही वह 'बिग बॉस', 'खतरों के खिलाड़ी 'जैसे शो में भी हिस्सा ले चुकी है।

‘अक्षरा बहू’ के किरदार से घर-घर में मशहूर पापुलर एक्ट्रेस हिना खान को भला कौन नहीं जानता? हिना खान इन दिनों थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर का सामना कर रही है। हाल ही में उन्होंने यह दुखद खबर अपने फैंस के साथ साझा की। इसके बाद इंडस्ट्री के तमाम लोग और उनके फैंस ने उनका हौसला बढ़ाया और हर कोई उनके जल्द ही ठीक होने की दुआ कर रहा है, लेकिन इसी बीच बिग बॉस ओटीटी-2 के कंटेस्टेंट पुनीत सुपरस्टार का ऐसा रिएक्शन सामने आया कि उन्हें लोगों ने आड़े हाथ ले लिया। तो चलिए जानते हैं क्या पूरा मामला?

क्या बोले पुनीत सुपरस्टार?
अपने अजीबो-गरीबों वीडियो की वजह से सुर्खियों में आए पुनीत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि हिना खान का ब्रेस्ट कैंसर फेक है और वह जल्द ही इसकी सच्चाई सामने लेकर आएंगे। इतना ही नहीं बल्कि पुनीत का कहना है कि हिना खान ने केवल यह झूठी खबर फैलाई है।

पुनीत अपने इस वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, “अगर हिना खान को सच में कैंसर जैसी बीमारी हुई है, तो भाई अपने अकाउंट से अपनी बीमारी का पोस्ट कौन करता है? अपनी बीमारी की रिपोर्ट की पोस्ट कौन करता है? भाई इन लोगों ने क्या कर रखा, इन्फ्लुएंसर ने आजकल अपनी बीमारी बहाना रख रखा है और सोशल मीडिया पर डाल देते हैं, जिससे उनके लाइक, फॉलोअर्स और व्यूज बढ़ जाएं। मुझे नहीं लगता हिना खान को कैंसर हुआ है। मुझे नहीं लगता… अभी कुछ दिन बाद देख लेना एक पोस्ट और आएगी कि मैं बिल्कुल ठीक हूं। थैंक यू फैंस, आपकी दुआ मेरे काम आई।।”

लोगों ने सुनाई खरीखोटी
बता दे सुपरस्टार पुनीत ने जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया तो लोगों ने उन्हें खरीखोटी सुना डाली। यहां तक के कई लोगों ने यह तक कह दिया कि उन्हें खुद भी माइल्ड हार्ट अटैक आया था जिसके बाद वह अस्पताल में भर्ती थे तो उन्होंने अपना वीडियो क्यों सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके अलावा भी कई लोगों ने पुनीत सुपरस्टार को कई तरह के भद्दे कमेंट किए।

हिना के लिए सेलेब्स हुए भावुक
बात करें हिना खान के बारे में तो उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने कैंसर का खुलासा किया है और हाल ही में उन्होंने अपनी पहली कीमोथेरेपी की पोस्ट भी सोशल मीडिया पर साझा की थी, इस दौरान सामंथा रुथ प्रभु, महिमा चौधरी, राखी सावंत जैसे सितारों ने उन्हें बेस्ट विशेज दी और साथ ही उनके लिए ठीक होने की कामना की। गौरतलब है कि, हिना खान टीवी की एक बड़ी एक्ट्रेस है जिन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है। साथ ही वह ‘बिग बॉस’, ‘खतरों के खिलाड़ी ‘जैसे शो में भी हिस्सा ले चुकी है। इसके अलावा उनकी फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है और लोग उन्हें बहुत पसंद भी करते हैं।

ये भी पढ़ें: जब कुत्ते-बिल्लियों की तरह लड़ी थी Hina Khan-Shilpa Shinde, की थी सारी हदें पार, एक-दूजे को खूब किया था जलील!

Latest Posts

spot_img

you may like