‘शादी के बाद दूसरी एक्ट्रेस संग रहे संबंध..’ क्यों टूटी पुलकित सम्राट की पहली शादी? Ex-Wife ने खोले राज

श्वेता रोहिरा सलमान खान की मुंहबोली बहन है। दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं। सलमान खान श्वेता की शादी में भी शामिल हुए थे।

बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके मशहूर अभिनेता पुलकित सम्राट को भला कौन नहीं जानता? पुलकित सम्राट इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल, उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा के साथ सगाई कर ली है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि इससे पहले पुलकित सम्राट ने श्वेता रोहिरा से शादी रचाई थी जो साल 2015 में टूट गई। ऐसे में पुलकित सम्राट की पत्नी श्वेता ने अपने टूटे रिश्ते पर खुलकर बात की है। उन्होंने एक अन्य एक्ट्रेस को इसका जिम्मेदार भी ठहराया है। तो आईए जानते हैं आखिर पुलकित सम्राट की पहली शादी किस कारण टूट गई थी?

एक साल के भीतर टूटी शादी
बता दें, श्वेता रोहिरा और पुलकित सम्राट ने एक साथ काम किया था। काम करने के दौरान ही यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। डेटिंग के दौरान इन्होंने शादी करने का फैसला किया और फिर साल 2014 में एक दूसरे से शादी कर ली। लेकिन चंद दिनों के बाद ही दोनों की शादी में कड़वाहट पैदा हो गई। इतना ही नहीं बल्कि इनका रिश्ता अलग होने की कगार पर पहुंच गया। इस दौरान पुलकित और श्वेता को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आई, लेकिन पहली बार श्वेता ने अपने शादी टूटने का सच रिवील किया है।

ये एक्ट्रेस थी शादी टूटने की वजह
दरअसल, उन्होंने अपनी शादी टूटने का कारण पापुलर एक्ट्रेस यामी गौतम को बताया था। श्वेता रोहिरा ने दावा किया था कि, “यामी गौतम ने मेरी शादी तोड़ी थी। मैं इस भ्रम से बाहर आ चुकी हूं कि कुछ लोग झूठ नहीं बोलते हैं। हमारे बीच तब तक सबकुछ ठीक था जब तक एक इंसान हमारी जिंदगी में नहीं आई थी।” श्वेता ने बताया कि, “साल 2015 में उनका मिसकैरिज होने के बाद पुलकित ने यामी को डेट करना शुरू कर दिया था।”

क्या बोले थे पुलकित?
जब श्वेता ने इस तरह के खुलासे किए तो पुलकित सम्राट भी चुप नहीं बैठे थे। उन्होंने भी अपनी तरफ से सच्चाई पेश करते हुए कहा था कि, “यामी तो इस पिक्चर में थीं ही नहीं जब मिसकैरिज हुआ था। मैं मिसकैरिज के बारे में न्यूज आर्टिकल पढ़कर शॉक्ड हो गया था। मुझे लगा था ये कपल की पर्सनल बात है। ये हम दोनों के लिए मुश्किल समय था। इसे पब्लिक में लाना ठीक नहीं था। जिस बात ने मेरे विश्वास को और हिला दिया वह यह था कि यह मातृत्व जैसी प्योर चीज के बारे में था, और वो इंसान, जिसके साथ मैंने इतने साल बिताए हैं, वह मेरी छवि खराब करने और इसे लोगों के सामने रखने के लिए फैक्ट्स को गलत साबित करने की हद तक जाएगा। सहानुभूति पाने के लिए। उस आर्टिकल को पढ़ने के बाद मेरा और श्वेता का रिश्ता खत्म हो गया क्योंकि यह सही नहीं था।”

सलमान की बहन हैं श्वेता
बता दें, श्वेता रोहिरा सलमान खान की मुंहबोली बहन है। दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि सलमान खान श्वेता की शादी में भी शामिल हुए थे। वही बात करें पुलकित के बारे में तो वह इन दिनों कृति खरबंदा को डेट कर रहे हैं। दोनों की हाल ही में सगाई भी हुई जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। ये दोनों तस्वीरों में अपनी रिंग फ्लॉन्ट करते दिखाई दिए थे। हालाँकि, अभी तक कपल की तरफ से ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गईं Poonam Pandey, बिना फिल्मों के ऐसे करती थी कमाई!

Latest Posts

spot_img

you may like