एक्टिंग की दुनिया में कौन कितने दिन राज करेगा? यह कहना बहुत ही मुश्किल है। इंडस्ट्री में अब तक कई कलाकार आए और कई चले गए, लेकिन कुछ ही लोग है जो शुरुआत से लेकर अभी तक बॉलीवुड दुनिया में छाए हुए हैं। जहां कई कलाकारों ने करियर की शुरुआत में तो अच्छी खासी सफलता हासिल कर ली लेकिन फिर धीरे-धीरे इनकी फिल्मी दुनिया से दूरी होने लगी। फिर मानो यह गुमनाम से हो गए। इनमें से एक मशहूर अभिनेता प्रियांशु चटर्जी भी है। जी हां.. वही प्रियांशु चटर्जी जिन्होंने फिल्म ‘तुम बिन’ से बड़ी सफलता हासिल की थी, लेकिन अब वह इंडस्ट्री में कम ही दिखाई देते हैं। आज यानी कि 20 फरवरी को प्रियांशु चटर्जी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं अभिनेता आजकल कहां है और क्या कर रहे हैं?
डेब्यू फिल्म से सुपरस्टार बने थे प्रियांशु
बता दें, प्रियांशु चटर्जी ने साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘तुम बिन’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था और वह पहली फिल्म से सुपरस्टार बन गए। दरअसल, इस फिल्म में प्रियांशु चटर्जी को बहुत पसंद किया गया। उनके साथ एक्ट्रेस संदली सिन्हा भी नजर आई थी और दोनों की जोड़ी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। इतनी ही नहीं बल्कि पहली फिल्म के बाद प्रियांशु के पास काम की कमी नहीं थी। उन्होंने ‘तुम बिन’ के बाद ‘दिल का रिश्ता’, ‘वो’, ‘जूली’, ‘पिंजर’, ‘आपको पहले भी कहीं देखा है’ और ‘मदहोशी’ जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन अचानक ही प्रियांशु धीरे-धीरे बॉलीवुड इंडस्ट्री से गायब होने लगे। फैंस को उनसे कई ज्यादा उम्मीद थी लेकिन प्रियांशु अचानक ही इंडस्ट्री से गायब हो गए।
लड़कियों के बीच था अभिनेता का क्रेज
बता दे यह एक ऐसा दौर था जब प्रियांशु चटर्जी पर लडकियां फिदा थी। इतना ही नहीं बल्कि उनके चॉकलेटी झलक को देखने के लिए फैंस मर मिटते थे। खासकर उन्होंने लड़कियों के दिलों पर राज किया। उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी थी। बता दे बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ने के बाद प्रियांशु चटर्जी ने बंगाली सिनेमा में अपना नाम कमाया। यहां पर एक्टर को एक अलग ही पहचान हासिल हुई। इतना ही नहीं बल्कि बंगाली सिनेमा में वह टॉप अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हो गए।
बॉलीवुड फिल्मों में क्यों नजर नहीं आए?
दरअसल, बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम न मिलने पर अभिनेता का दर्द भी छलक था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि, “यह मेरे खेमे से बाहर है। मैं किसी को पुश नहीं कर सकता। किसी पर जोर डालकर यह नहीं कह सकता कि मुझे ले लो अपनी फिल्म में। मैं बाहर जाकर किसी से काम नहीं मांगता। मेरा पीआर बहुत खराब है और मेरी मार्केटिंग भी अच्छी नहीं है। इसलिए मुझे जो भी काम मिलता है, कर लेता हूं।”
बता दें, प्रियांशु को आखरी बार बंगाली फिल्म ‘Achena Uttam’ में देखा गया था जो साल 2022 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा उन्हें वेब सीरीज ’12th फेल’ में भी देखा गया था। फिलहाल उन्होंने बॉलीवुड के किसी भी नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की।
ये भी पढ़ें: B’Day: दूसरी शादी के बाद भी पहली पत्नी से होटल में मिलते थे Annu Kapoor, किसी फिल्म से कम नहीं Love Story!

