Priyanka Chopra की Hollywood फिल्म Love Again  भारत में इस दिन होगी रिलीज

Priyanka Chopra Love Again: बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आगामी हॉलीवुड फिल्म लव अगेन जिसका ट्रेलर कल रिलीज किया गया था, यह फिल्म भारत में रिलीज होगा। फिल्म लव अगेन के ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा (मीरा रे) एक अनजाने आदमी सैम ह्यूगन (रोब बर्न्स) के प्रेम में पड़ती हुई दिखाई गई है। मीरा रे जिसने अपने मंगेतर को खो दिया है उससे  निपटने के लिए वे अपने मंगेतर के पुराने नंबर पर मैसेज करती है।

 हालांकि, यह नंबर रोब बर्न्स के नाम के व्यक्ति को दे दिया जाता है। मीरा और रोब इसी फोन नंबर से आपस में बात करते हैं और दोनों प्यार में पड़ जाते हैं। लेकिन रोब बर्न्स, मीरा के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी कंफ्यूज है। फिल्म का ट्रेलर शानदार है। ट्रेलर में सच्चे प्यार की कहानी को दिखाया गया है। अब बात करे इस फिल्म की रिलीज डेट की तो यह फिल्म भारत समेत अन्य देशों में 12 मई 2023 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को सोनी पिक्चर्स रिलीज कर रहा है। हालांकि, यह फिल्म पहले 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणवश इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। 

फिल्म लव अगेन को जेम्स सी. स्ट्रॉस द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म को उन्होंने खुद लिखा है। यह फिल्म साल 2016 में जर्मन फिल्म एसएमएस फर डिच का आधिकारिक हॉलीवुड रीमेक है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और सैम ह्यूगन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा इस फिल्म में रसेल टोवी, ओमिड जेलिली, सेलिया इमरी और सेलीन डायोन भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भी एक कैमियो करते हुए नजर आयेंगे। 

वर्कफ्रंट की बात करे तो प्रियंका आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म ‘द मैट्रिक्स रिसररेक्शन’ में नजर आई थी। इसके अलावा बॉलीवुड में वे साल 2019 में आई फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थी, जोकि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। वे बॉलीवुड में फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित  फिल्म ‘जी ले जरा’ और कल्पना चावला की बायोपिक में नजर आयेंगी। इसके अलावा हॉलीवुड में भी वे कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आयेंगी।

ये भी पढ़ें: Andaz Apna Apna Fame चरित्र अभिनेता Javed Khan Amrohi का निधन, बॉलीवुड ने जताया शोक

Latest Posts

spot_img

you may like