Andaz Apna Apna Fame चरित्र अभिनेता Javed Khan Amrohi का निधन, बॉलीवुड ने जताया शोक

कई फिल्मों में अपनी अदायगी से लोगों का दिल जीतने वाले चरित्र अभिनेता जावेद खान अमरोही अब हमारे बीच नहीं रहे। मुंबई में उनका 14 फरवरी को निधन हो गया

Javed Khan Amrohi Demise News: कई फिल्मों में अपनी अदायगी से लोगों का दिल जीतने वाले चरित्र अभिनेता जावेद खान अमरोही अब हमारे बीच नहीं रहे। मुंबई में उनका 14 फरवरी को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक जावेद खान को लंबे समय से सांस लेने में तकलीफ थी और वो पिछले कुछ सालों से बेड रेस्ट पर थे। ये भी बताया जा रहा है कि आखिरी समय में उनके दोनों फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था। करीब 73 साल के जावेद खान ने फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया था और अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता था।

जावेद खान अमरोही को 2001 में आई फिल्म लगान के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर उनके नाम को एकेडमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके अलावा आमिर खान और सलमान खान की कॉमेडी फिल्म अंदाज़ अपना अपना में उनकी अदाकारी को खूब सराहना मिली थी। फिल्म चक दे इंडिया और टीवी सीरियल मिर्जा गालिब में उनके निभाए किरदार काबिले तारीफ रहे। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर हैं। कई दिग्गज अभिनेताओं ने जावेद के निधन पर गहरा शोक जाहिर किया है।

जावेद खान अमरोही के निधन की खबर उनके दोस्त व अभिनेता अखिलेश मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी। जैसे ही ये खबर फैली, अभिनय की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले और जावेद खान के फैन्स में सन्नाटा पसर गया। जावेद खान ने अपने दौर के सभी बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया। जावेद खान ने करीब 150 से भी अधिक फिल्मों में तरह तरह के रोल निभाए। अक्षय कुमार की फिर हेराफेरी में उनके द्वारा निभाया गया हेड कांस्टेबल के किरदार ने सभी को खूब हंसाया था।

जावेद खान अमरोही को आखिरी बार पूजा और आलिया भट्ट की फिल्म सड़क 2 में देखा गया था। ये फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी जिसमें संजय दत्त भी थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नहीं हो सकी थी।

ये भी पढ़े: Virat Kohli और Ravindra Jadeja ने Pathaan के गाने पर किया डांस, जाने SRK ने क्या कहा?

ताज़ा ख़बरें