Priyanka Chahar Choudhary को लगता था कि उन्हें एक्टिंग नहीं आती, लेकिन Udaariyaan ने उनकी जिंदगी बदल दी 

Priyanka Chahar Choudhary Udaariyaan: ‘बिग बॉस-16’ से पॉपुलर होने वाली टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी जोकि एक बार फिर से सीरियल ‘उड़ारियां’ में वापसी करते हुए नजर आयेंगी। प्रियंका जिन्होंने काफी कम समय में ही टीवी जगत में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब प्रियंका को लगता कि उन्हें एक्टिंग नहीं आती है और उनको मुंबई छोड़कर वापस अपने घर जयपुर लौट जाना चाहिए था। 

प्रियंका ने हाल ही में एक एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि क्यों वे एक्टिंग को छोड़ना चाहती थी, इसके अलावा उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई खुलासे किए हैं। प्रियंका ने अपनी एक्टिंग जर्नी के बारे में बातचीत करते हुए बताया कि, ‘’जब वे मुंबई आईं तो उन्होंने कई दिनों तक ऑडिशन दिए, लेकिन कुछ काम नहीं मिला। वे ज्यादा से ज्यादा ऑडिशन देती थीं, लेकिन सभी ऑडिशन में फेल हो जाती थी। तो उन्हें इस दौरान लगा कि शायद वे अच्छी एक्ट्रेस नहीं है और उन्हें एक्टिंग नहीं आती है। इसके बाद उन्होंने मुंबई को छोड़कर वापस अपने घर जयपुर जाने के बारे में सोचा। लेकिन फिर उन्हें टीवी सीरियल उड़ारियां मिल गया।’’

प्रियंका ने आगे बातचीत करते हुए बताया कि कैसे सीरियल ‘उड़ारियां’ से उन्हें एहसास हुआ कि वे एक अच्छी एक्ट्रेस है। प्रियंका ने बताया कि, ‘’जब उन्होंने उड़ारियां में तेजो का किरदार निभाया तो उनको एहसास हुआ कि वे अच्छा काम कर रही है। लोग भी उनके काम को पसंद कर रहे हैं और तब प्रियंका को लगा कि वे तो एक अच्छी एक्ट्रेस हैं। उड़ारियां में काम करके उनको विश्वास हुआ कि वे एक्टिंग कर सकती है।’’

इसके अलावा प्रियंका ने यह भी बताया कि वे क्यों रियलिटी शोज से दूर रहना चाहती हैं। प्रियंका ने बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी के बारे में अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, ‘’रियलिटी शोज का हिस्सा होना कोई खराब बात नहीं हैे, लेकिन अभी मेरा ध्यान सिर्फ एक्टिंग पर है और अब में टीवी के अलावा ओटीटी और बॉलीवुड में भी काम करना चाहती हूं।’’

ये भी पढ़ें: Udaariyaan: Vivian Dsena ने नए  Sartaj के रूप में उन्हें स्वीकार करने पर फैंस के लिए बोली यह दिल छू जाने वाली बात

Latest Posts

spot_img

you may like