Udaariyaan: Vivian Dsena ने नए  Sartaj के रूप में उन्हें स्वीकार करने पर फैंस के लिए बोली यह दिल छू जाने वाली बात

पॉपुलर टीवी सीरियल 'उड़ारियां' में नए सरताज के रूप में विवियन डीसेना की एंट्री हो गई है, विवियन ने अपने फैंस को सरताज के रूप में उन्हें स्वीकार करने के लिए बात बोली है।

Udaariyaan Vivian Dsena Sartaj: कलर्स टीवी के पॉपुलर टीवी सीरियल ‘उड़ारियां’ में अब नए सरताज के रूप में विवियन डीसेना की एंट्री हो गई है। विवियन को पुराने सरताज कुशाग्रे दुआ की जगह लिया गया है। फैंस को भी नए सरताज के रूप में विवियन डीसेना की एंट्री काफी पसंद आ रही है। अभिनेता विवियन ने भी अपने फैंस को उन्हें नए सरताज के रूप में स्वीकार करने के लिए धन्यवाद दिया है।

विवियन ने अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। विवियन ने सरताज के रूप में अपना एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ‘’सरताज सिंह के रूप में अपने आप को पेश कर रहा हूं…मैं अपने सभी फैंस को दिल को छू लेने वाली शुभकामनाओं, इसके अलावा बिना किसी के स्वार्थ इतना ज्यादा प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। आप लोग मुझे गर्व महसूस कराने में कभी असफल नहीं हुए।’’

फैंस भी  विवियन की इस पोस्ट पर अच्छे-अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक फैन ने विवियन की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’हम आपको केवल धन्यवाद देना चाहते हैं। आप भी हमें गर्व करने में कभी असफल नहीं हुए! मुझे गर्व है कि मैं आपका एक फैन हूं और हमेशा आपको एक स्टार के रूप में देखना चाहूंघा। आप छाने के लिए पैदा हुए हैं।’’

वहीं एक दूसरे फैन ने भी विवियन के इस नए सीरियल पर बधाई देते हुए लिखा कि, ‘’हमारी स्क्रीन की शोभा बढ़ाने के लिए विवियन डीसेना  फिर से आपका स्वागत है। एपिसोड में आपकी एंट्री क्या कमाल की थी। सरताज के रूप में आप फिर से और अधिक दिल जीतने वाले हैं। चमकते रहें विवियन।’’

बता दें कि, विवियन डीसेना अब सीरियल उड़ारियां में नए सरताज का किरदार निभायेंगे। हालांकि, इस बात को लेकर अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है कि क्यों सरताज के रूप में कुशाग्रे दुआ को इस सीरियल से हटाया गया है। बहरहाल अब देखते हैं कि विवियन नए सरताज के रूप में फैंस को कैसे एंटरटेन करेंगे।

ये भी पढ़ें: Udaariyaan में  Vivian Dsena की एंट्री को लेकर  Sonakshi Batra ने बताई यह बात

ताज़ा ख़बरें