यदि आप टीवी देखने के शौकीन है तो आपने मशहूर धारावाहिक ‘प्रतिज्ञा’ के बारे में जरूर सुना होगा। एक समय छोटे पर्दे का ये शो खूब पॉपुलर हुआ था और इसी शो में काम करने वाली एक्ट्रेस पूजा गौर को भी बड़ी सफलता हाथ लगी। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस को ‘प्रतिज्ञा’ के नाम से ही घर-घर में पहचाने जाने लगा लेकिन काफी समय से पूजा गौर टीवी की दुनिया से दूर है। इसी बीच आज यानी की 1 जून को पूजा गौर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। तो चलिए जानते हैं ऐक्ट्रस के करियर के बारे में और आज कल वह कहां है?
फेसबुक से मिला था ऑफर
बता दें, पूजा गौर का जन्म अहमदाबाद में हुआ। उन्होंने अपने स्कूल और कॉलेज की पढाई अहमदाबाद से ही की है। वैसे तो पूजा गौर का कभी भी एक्ट्रेस बनने का सपना नहीं था लेकिन कॉलेज के दौरान उन्होंने ‘मिस्टर एंड मिस यूनिवर्सिटी’ में हिस्सा लिया था जिसमें उन्होंने जीत भी हासिल की थी।
इसके बाद उन्होंने अपने कुछ तस्वीरें फेसबुक पर शेयर कर दी और यही से उनकी किस्मत चमक उठी। यहां से उनकी फेसबुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और बालाजी टेलीफिल्म्स ने उन्हें अपनी हीरोइन बनने का एक मैसेज दिया, लेकिन अभिनेत्री को इस पर विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद बालाजी टेलीफिल्म्स से ने उनसे दोबारा बात की और फिर एक्ट्रेस को भरोसा हुआ। इसके बाद उन्होंने अपना एक ऑडिशन वीडियो भेजा, इसके बाद उनका सिलेक्शन हुआ।
प्रतिज्ञा बनकर छाई पूजा
इसके बाद पूजा गौर को बतौर हीरोइन काम करने का मौका मिला। हालांकि उन्हें टीवी की दुनिया में मशहूर धारावाहिक ‘प्रतिज्ञा’ से बड़ी सफलता हाथ लगी। इस शो में वह प्रतिज्ञा के किरदार में नजर आई थी और इस किरदार के माध्यम से उन्हें घर-घर में सफलता हासिल हुई। इतना ही नहीं बल्कि आज भी पूजा गौर को प्रतिज्ञा के नाम से जाना जाता है लेकिन इस शो के बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। पूजा गौर ने अपने करियर में ‘यह है आशिकी’, ‘एक थी नायिका’, ‘फीयर फैक्टर’, ‘खतरों के खिलाड़ी 5’ जैसे पापुलर शोज में काम किया है।
इसके अलावा वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कदम रख चुकी है। उन्होंने साल 2018 में अभिषेक पर की फिल्म ‘केदारनाथ’ से अपने करियर की शुरुआत की जिसमें सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान नजर आए थे। फिलहाल एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। इसके अलावा उनका एक यूट्यूब चैनल भी है जहां पर वह मजेदार कॉमेडी वीडियो साझा करती रहती है। बता दे पूजा गौर की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।
ये भी पढ़ें: Tejasswi Prakash के फैंस को बड़ा झटका, एक्ट्रेस ने लिया TV छोड़ने का फैसला, जानें क्या है वजह?

