नयी भोजपुरी फिल्म में प्रमोद प्रेमी यादव के साथ नज़र आएंगे कमल सिंह

यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव इन दिनों अपनी एक्शन फिल्म “अजय आज़ाद” की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग यूपी के लखनऊ और उन्नाव के आसपास के क्षेत्रों में जोर शोर से चल रही है। बताया जा रहा है की यह एक सम्पूर्ण परिवारिक कहानी है। इस फिल्म में सस्पेंस, थ्रिलर, रोमांच और रोमांस सब कुछ है। इस फिल्म के निर्देशक नंदकिशोर महतो हैं। प्रमोद प्रेमी यादव और निर्देशक नंदकिशोर महतो इससे पहले फिल्म वीर अर्जुन जैसी सफल फिल्म दे चुकी है जो बिहार और गुजरात में हिट रही। और अब यह हिट जोड़ी लेकर आ रही है “अजय आज़ाद”। इस फिल्म में दूसरे हीरो हैं कमल सिंह, जो पहली बार परदे पर एंट्री करने जा रहे हैं। बाप बेटे की इस अलग सी कहानी में प्रमोद प्रेमी यादव बेटे के रोल में जबकि कमल सिंह बाप के रोल में हैं। प्रमोद प्रेमी ने बताया,” इसमें मेरा नाम अजय है जबकि मेरे बाबूजी का नाम आज़ाद है। इस फिल्म की कहानी और कांसेप्ट एकदम अलग है जिसे दर्शक देखकर चौंक जाएंगे। फिल्म में मेरा मूंछ वाला लुक है और मैंने अपने किरदार के अनुसार इस लुक को अपनाया है। उम्मीद है कि मेरे फैंस इसे पसंद करेंगे। मै तमाम दर्शकों से यह कहना चाहूंगा कि वे मेरी इस फिल्म को भी उतना ही प्यार और आशीर्वाद दें जितना मेरी अब तक सभी फिल्मों को स्नेह देते आए हैं।” कमल सिंह ने कहा कि यह फिल्म मेरे फिल्मी करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा, “मेरा किरदार इस फिल्म में काफी चैलेंजिंग है। यह फ़िल्म दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है।”

Latest Posts

spot_img

you may like