Kajal Raghwani बनी प्रदीप पांडेय Chintu की ‘पड़ोसन’, जाने क्या होगा नया धमाल

भोजपुरी फिल्मो के एक्टर प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी ने नयी फिल्म 'पड़ोसन' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म को लेकर कई फोटोज सामने आये

Chintu Pandey-Kajal Raghwani Movie: भोजपुरी सुपर स्टार और यूथ के बीच जबरस्त फैन फॉलोइंग रखने वाले अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू के पड़ोस में रहने अब सुपर हॉट अदाकारा काजल राघवानी आने वाली हैं। यानी चिंटू की ‘पड़ोसन’ काजल बनेगी, जो अभी हाल ही में चिंटू के साथ फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ में साथ नजर आए थे और दोनों का जादू अभी तक बॉक्स ऑफिस पर चल रहा है। लेकिन अब दोनों एक दूसरे के आस पास होंगे। यूं कहें कि काजल, चिंटू की ‘पड़ोसन’ बनने वाली हैं। यही वजह है कि चिंटू और काजल के पारंपरिक वेश भूषा वाली तस्वीर वायरल होने लगी है।

दरअसल, ये तस्वीर उनकी निजी लाइफ से नहीं, बल्कि रील लाइफ से है। मतलब साफ है कि दोनों जल्द ही एक नई फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं, जिसका फर्स्ट लुक आउट किया गया है। इस फिल्म का नाम ‘पड़ोसन’ है। इसमें दोनों की जोड़ी बेहद फ्रेश और आकर्षक लग रही है। फिल्म का निर्माण नेहा श्री इंटरटेनमेंट व अश्विनी शर्मा बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म की निर्माता नेहा श्री और निर्देशक रितेश ठाकुर हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक के आउट होने का बाद से बॉक्स ऑफिस पर हलचल शुरू हो गया है।

वहीं, इसको लेकर फिल्म ‘पड़ोसन’ को लेकर निर्माता नेहा श्री ने कहा कि हमारी फिल्म सामाजिक मानदंडों को ध्यान में रख कर बनाई जा रही है, जिसे लोग अपनों के साथ बैठ कर देख सकेंगे। चिंटू की सामाजिक फिल्मों के दर्शकों के बीच अच्छी पकड़ है। तो काजल राघवानी भी भोजपुरी के चर्चित फेस हैं। दोनों कमाल के अदाकार हैं। उन्होंने कहा कि हमारी फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि इसमें इनके वाला कोई फिट नहीं आता। वैसे भी हम एक अच्छी और भोजपुरी के मान और मनोरंजन को आगे बढ़ाने वाली फिल्म लेकर आने वाले हैं। इसलिए हमारा पूरा फोकस फिल्म पर है। उम्मीद है कि जब हमारी फिल्म सिनेमा घरों में रिलीज होगी, आप जरूर अपने परिवार के साथ जाकर इसे देखेंगे।

ये भी पढ़े: Amrapali Dubey के साथ अपनी जोड़ी और फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ पर बोले Khesari Lal Yadav | Exclusive

Latest Posts

spot_img

you may like