Prabhas स्टारर ‘राधेश्याम’ अपनी तय तारिख़ 14 जनवरी, 2022 में ही होगी रिलीज़!

'राधेश्याम' की घोषणा के बाद से ही, प्रभास और पूजा हेगड़े अभिनीत फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। फिल्म एक प्रेम कहानी है और अभिनेता एक दशक के बाद एक रोमांटिक भूमिका में नजर आएंगे

Prabhas Starrer ‘RadheShyam’: ‘राधेश्याम’ (Radheshyam) की घोषणा के बाद से ही, प्रभास (Prabhas) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) अभिनीत फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। फिल्म एक प्रेम कहानी है और अभिनेता एक दशक के बाद एक रोमांटिक भूमिका में नजर आएंगे और यही वजह है कि उनके प्रशंसक रोमांटिक-ड्रामा देखने के लिए जिज्ञासु हैं।

‘राधेश्याम’ के निर्माताओं ने फिल्म के लिए पहले से तय की गयी फेस्टिव रिलीज़ तारीख पर टिके रहने का फैसला किया है। प्रभास-पूजा अभिनीत फिल्म (Prabhas Starrer RadheShyam) को 14 जनवरी 2022 में रिलीज करने का फैसला लिया गया था, जो दक्षिण में एक बड़ा वीकेंड है क्योंकि उस वक़्त पोंगल समारोह चल रहा होगा जिससे इस फिल्म के रिलीज के लिए यह एक बहुत ही शुभ दिन बन जाएगा।

ये भी पढ़े: क्या आप जानते हैं बेड पर मां के साथ बैठा यह बच्चा आज Bollywood Industry पर करता है राज, जानिए कौन है ये सुपरस्टार?

वही, अलग-अलग पोस्टरों के अनावरण के साथ फिल्म के प्रति प्रत्याशा अपने चरम पर है। दर्शक लवर बॉय के अवतार में प्रभास की झलकियों को पसंद कर रहे हैं और रोमांटिक शहर इटली के खूबसूरत बैकड्रॉप ने उत्साह को दोगुना बढ़ा दिया है। फिल्म के पोस्टरों में एक विंटेज, ओल्ड स्कूल और ड्रीमी वाइब को शामिल किया गया है और फिल्म में प्रभास व पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री चर्चा का विषय बनी हुई है।

‘राधेश्याम’ एक खूबसूरत प्रेम कहानी है जिसे देखने के लिए सभी प्रशंसक उत्साहित हैं। अखिल भारतीय स्टार प्रभास और खूबसूरत पूजा हेगड़े अभिनीत यह बहुभाषी फिल्म, राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित, गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत की गई है। यह फ़िल्म यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है।

ये भी पढ़े: Alia Bhatt के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज, ‘कन्यादान’ की परंपरा पर उठाया सवाल, जानें पूरा मामला

Latest Posts

spot_img

you may like