PM Modi और CM Yogi समेत कई बड़े नेताओं ने Satish Kaushik को दी श्रद्धांजलि

मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। बॉलीवुड सेलेब्स की तरह देश के कई बड़े नेता भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पीएम मोदी ने उन्हें ट्विटर के जरिए श्रद्धांजलि दी है

Satish Kaushik Passed Away: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) का निधन हो गया है। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। वह 66 वर्ष के थे। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। सतीश कोशिश को बॉलीवुड सेलेब्स और उनके फैन्स सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े राजनेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, ‘सुप्रसिद्ध फिल्मी हस्ती श्री सतीश कौशिक जी के असायमिक निधन से बहुत दुख हुआ है। वह एक रचनात्मक प्रतिभा थे जिन्होंने अपने अद्भुत अभिनय और निर्देशन की बदौलत दिल जीत लिया। उनकी रचनाएं दर्शकों का मनोरंजन करती रहेंगी। उनेक परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।’ वहीं देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देते हुए अपने ट्वीट में कहा है कि, ‘अभिनेता, निर्देशक और लेखक सतीश कौशिक जी के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ। भारतीय सिनेमा, कलात्मक, कृतियों और प्रदर्शनों में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और उनके अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ओम शांति शांति।

पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी सोशल मीडिया के जरिए सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित की है। केंद्रीय खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘उन्होंने हमारे समय में कुछ सबसे यागदार सिनेमाई कार्यों को लिखा है।’

सतीश कौशिक को मुंबई में उनके आवास पर लाया गया है। अभिनेता को श्रद्धांजलि देने के लिए बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंच रही है। वहीं, उनकी अंतिम विदाई के लिए उनके करीबी दोस्त और सेलिब्रिटीज उनके आवास पर जमा हो रहे है। सतीश कौशिक के घर जावेद अख्तर, फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, राकेश रोशन, जॉनी लिवर और संजय कपूर पहुंच चुके है। सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्सोवा में होगा।

ये भी पढ़े: Mr.India के लिए Satish Kaushik ने Aamir Khan को इस वजह से किया था रिजेक्ट

Latest Posts

spot_img

you may like