SRK की फिल्म Jawan की कहानी हुई लीक, जानें क्या होगी फिल्म की कहानी?

SRK Jawan: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान जिनकी आगामी फिल्म ‘जवान’ की रिलीज डेट को फाइनल कर दिया है। शाहरुख की यह फिल्म सिनेमाघरों में इसी साल 02 जून 2023 को रिलीज हो रही है। इसी बीच इस फिल्म की कहानी लीक हो गई है। इस फिल्म की कहानी भी ‘पठान’, ‘टाइगर’ और ‘वॉर’ जैसी होने वाली है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के सबसे विवादित फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान का यह कहना है। 

कमाल फिल्म जवान की कहानी के बारे में एक ट्विट किया है। कमाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’सूत्र:- #जवान की कहानी लगभग #पठान #वॉर #Tiger #TigerZH #Tiger3 जैसी ही है। इसलिए #SRK टाइगर 3 के बाद #जवान को रिलीज नहीं करना चाहता! उनका मानना ​​है कि एक ही कहानी पर इतनी फिल्में देखकर लोग ऊब जाएंगे। इसलिए वह टाइगर 3 से पहले जवान को रिलीज करने जा रहे हैं!’’

हालांकि, कमाल के इस ट्विट पर फिल्म ‘जवान’ के मेकर्स ने अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसके अलावा कमाल के इस ट्विट में कितनी सच्चाई है इस बात की भी कोई पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। बहरहाल अब देखना होगा कि फिल्म ‘जवान’ की कहानी कितनी अलग होती है, क्योंकि यह भी एक स्पाई एक्शन फिल्म है। बता दें कि, फिल्म ‘जवान’ को साउथ के प्रतिभाशाली निर्देशक एटली द्वारा निर्देशित किया गया है। 

फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में है। खबरों की माने तो इस फिल्म में शाहरुख डबल रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा विजय सेतुपति, नयनतारा, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में  विजय सेतुपति मुख्य विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। वे इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगे। इसके अलावा साउथ की अभिनेत्री नयनतारा भी पहली बार शाहरुख के साथ बड़े पर्दे पर इस फिल्म से रोमांस करती हुई नजर आयेंगी।

ये भी पढ़ें:Yodha, Jawan और Dunki की रिलीज डेट हुई फाइनल, जानें कब रिलीज होंगी यह फिल्में?

Latest Posts

spot_img

you may like