Pankaj Tripathi ने  Akshay Kumar की OMG 2 पर कहा कि अफवाहों पर विश्वास मत कीजिए, जल्द ही सच्चाई सामने आयेगी

Pankaj Tripathi on Akshay Kumar OMG 2 says don’t  believe rumours: बॉलीवुड के मेगास्टार अक्षय कुमार और प्रतिभाशाली अभिनेता पंकज त्रिपाठी साथ में पहली बार किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह दोनों फिल्म OMG 2 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के किरदार में हैं और पंकज त्रिपाठी एक शिव भक्त के किरदार में है। 

हाल ही में इस फिल्म को लेकर खबरें आई थी कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने इस फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं दिया। खबरों के अनुसार केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) फिल्म आदिपुरुष की तरह अब किसी फिल्म से लोगों  की धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं करवाना चाहता है। परंतु फिल्म OMG 2 के मेकर्स ने अभी तक इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

हालांकि, अब इस फिल्म के अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने फिल्म को लेकर दर्शकों से एक गुजारिश की है। पंकज ने OMG 2  को लेकर जूम टीवी के माध्यम से गुजारिश करते हुए कहा कि, “लोग बहुत कुछ बोल रहे हैं। लेकिन सच्चाई सामने आएगी जब फिल्म रिलीज होगी।’’ 

बता दें कि, इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर यहा कहा जा रहा था कि इस फिल्म में सेक्स ऐजुकेशन को लेकर बच्चों को जागरूक किया जायेगा। इसके अलावा फिल्म में और भी कई चीजें हैं, जो हिंदू धर्म से मेल नहीं खाती हैं। लेकिन इस पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह फिल्म किस चीज पर आधारित है। अब देखते हैं कि इस फिल्म में किस सामाजिक बुराई को दिखाया जायेगा। 

बात करें फिल्म OMG 2 की, तो यह फिल्म अक्षय कुमार की साल 2012 में आई फिल्म OMG का सीक्वल है। फिल्म के पहले भाग में अक्षय कुमार और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में थे। OMG 2 को अमित राय ने खुद लिखा और फिल्म को डायरेक्ट भी खुद किया है। OMG 2 सिनेमाघरों में 11 अगस्त 2023 को रिलीज हो रही है, इस फिल्म का क्लेश सनी देओल की Gadar 2 से होगा। 

ये भी पढ़ें: SRK की Jawan में होंगे इतने सॉन्ग, इन दो सॉन्ग में नजर आयेंगी Deepika Padukone और जेल वाले सॉन्ग में यह एक्ट्रेस आयेगी नजर

Latest Posts

spot_img

you may like