Pakistani actor Moammar Rana Challenges Sunny Deol to come Lahore: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म गदर 2 इन दिनों देशभर में गदर मचा रही है। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। लेकिन सनी की इस फिल्म से हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को काफी दिक्कत हो रही है। पाकिस्तान में सनी की गदर 2 का वहिष्कार हो रहा है। इसी बीच पाकिस्तानी एक्टर मोअम्मर राणा जिन्होंने बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम किया हैं, उन्होंने सनी देओल की गदर 2 पर एक बड़ा बयान दे दिया है।
मोअम्मर राणा हाल ही में पाकिस्तानी यूट्यूबर नादिर अली के पॉडकास्ट में नजर आए, जहां पर उन्होंने सनी की गदर 2 पर अपने विचार साझा किए। इस पॉडकास्ट में शो के होस्ट ने मोअम्मर से गदर 2 पर बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’इस टाइम गदर 2 ने गदर मचाई हुई है और सनी देओल जो हैंडपंप को देखकर पूरा पाकिस्तान को पेल रहा है और पूरे पाकिस्तान में घुसकर उसने सबको लताड़ दिया।’’ इसी पर जवाब देते हुए मोअम्मर राणा बोले, ‘’फिल्म में घुसा है, एक बार लाहौर तो टाप के दिखाए। जैसे फिल्म में आया है वैसे आकर दिखाए। और जिस तरह से हमारे पाकिस्तानी सैनिकों को फिल्म में ऐसे दिखाया है, जैसे उनसे हिला ही नहीं जाता बेचारो से,जिस तरह से वो अकेला ही मारे जा रहा है सबको।’’
मोअम्मर ने आगे यह भी कहा कि, ‘’देखिए उसने वो फिल्म अपने मुल्क के लिए बनाई, लेकिन मेरे ख्याल से इतनी बड़ी डींगे भी नहीं हांकनी चाहिए। बंदा अकेले जाकर इस तरह कर ले, क्योंकि हमारी भी फोर्सेज हैं और हमें उनपर गर्व है। लेकिन वो एक फिल्म हैं और कल्पना पर आधारित है।’’ इसके अलावा मोअम्मर ने गदर 2 की रिकॉर्डतोड़ कमाई पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि पाकिस्तान पर फिल्म बनी हैं, तो कमाई तो करेगी ही।
गदर 2 के बॉक्स ऑफिस की बात करें, तो इस फिल्म ने अब 411 करोड़ रुपए से अधिक तक की कमाई कर ली है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में लगे अब 13 दिन पूरे हो गए हैं और उम्मीद है कि यह फिल्म अगले सात दिनों तक सिनेमाघरों में और चलेगी।

