कभी बॉलीवुड के थे ‘हीरो No.1’, फिर कैसे डूब गया Govinda का करियर? प्रोड्यूसर ने बताई अभिनेता की सच्चाई!

पहलाज और गोविंदा ने एक साथ 'इल्जाम', 'शोला और शबनम', 'आंखें' जैसी फ़िल्में की जो बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘हीरो नंबर वन’ कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता गोविंदा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। गोविंदा एक ऐसा अभिनेता रहे हैं जिन्होंने एक समय पर फिल्म इंडस्ट्री में राज किया है। या यूं कहे कि वह बॉलीवुड के ‘राजा बाबू’कहे जाते थे। जिस भी फिल्म में गोविंदा कम कर देते थे वह बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देती थी। हर कोई उनके साथ काम करने के लिए बेकरार रहता था। प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, हीरो, हीरोइन हर कोई गोविंदा के साथ काम करने का इंतजार करता था, लेकिन फिर गोविंदा की जिंदगी में एक ऐसा वक्त आया जब उनका करियर ढलान की ओर चला गया और आज तक वह इससे उभर नहीं पाए। तो चलिए जानते हैं आखिर अभिनेता का डाउनफॉल कैसे शुरू हुआ?

पहलाज निहलानी ने किए कई खुलासे
वैसे गोविंदा के डाउनफॉल के बारे में हम नहीं बल्कि मशहूर प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि, गोविंदा एक समय पर इतने अंधविश्वासी हो गए थे कि लोग उनके साथ काम करने से भी डरने लगे थे। वहीं खुद पहलाज ने गोविंदा के साथ कई फिल्मों में काम किया। दोनों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल भी साबित हुई लेकिन निजी जिंदगी में यह दोनों कभी एक दूसरे के अच्छे दोस्त नहीं बन पाए। पहलाज ने इसके पीछे की वजह भी बताई।

हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान पहलाज ने बताया कि, “गोविंदा एक समय पर पूरी तरह से अंधविश्वासी हो गए थे। वे लोगों को लेकर तरह-तरह की बातें कहते थे। कई बार सेट पर यह कहने लगे थे कि झूमर गिरने वाला है तो कभी यह कहने लगे थे कि कादर खान डूबने वाले हैं। कई बार वह काम करने से भी मना कर देते जिसकी वजह से उनके साथ काम करने में बहुत मुश्किल होती थी।”

गोविंदा संग काम करने से डरने लगे थे लोग
प्रोड्यूसर ने आगे बताया कि, “हमारा कनेक्शन था, लेकिन उनके साथ काम करने को लेकर अनिश्चितता बनी थी। वो बिना सोचे बहुत सारी बी-ग्रेड सी-ग्रेड फिल्में साइन कर लेते थे। वो एक समय में 5-6 फिल्मों में काम करते थे। किसी को पता नहीं था कि वो कहां पर हैं। वो हमेशा लेट होते थे और झूठ बोलते थे। वो बोलते थे कि ऐसा वो पैसे के लिए कर रहे हैं। मैंने उन्हें कहा था कि ये खतरनाक है। उन्होंने प्रोफेशन के खिलाफ चीजें की।”

आखिरी बार इस फिल्म में नजर आए गोविंदा
बता दें, पहलाज और गोविंदा ने एक साथ ‘इल्जाम’, ‘शोला और शबनम’, ‘आंखें’ जैसी फ़िल्में की जो बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। आखिरी बार पहलाज ने गोविंदा के साथ साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘रंगीला राजा’ में काम किया था लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। पहलाज निहलानी ने यह भी बताया कि गोविंदा असल जिंदगी में बहुत अच्छा अभिनेता है और बहुत अच्छे इंसान भी है लेकिन उन्होंने कई लोगों पर जल्दी विश्वास कर लिया जिसकी वजह से उनका करियर बर्बाद हो गया।

ये भी पढ़ें: पहले खुद की बेटी, बहनें और फिर 3 जीजा, जब एक-एक कर Govinda के परिवार में हुई 11 मौतें!

Latest Posts

spot_img

you may like