SRK की Jawan के डिजिटल राइट्स को खरीदने में OTT प्लेटफॉर्म्स की लगी होड़

SRK Jawan OTT platforms: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान जिनकी आगामी फिल्म ‘जवान’ की हाल ही में शूटिंग खत्म हुई है। यह फिल्म अब पोस्ट प्रोडक्शन में हैं। यह फिल्म जोकि सिनेमाघरों में 02 जून 2023 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म के डिजिटल राइट्स को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने खरीदने के लिए ऑफर्स देना शुरू कर दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार शाहरुख की जवान के डिजिटल राइट्स को अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार और कई अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने खरीदने के लिए अपने-अपने ऑफर्स देना शुरू कर दिया है। इस सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में नेटफ्लिक्स ‘जवान’ के डिजिटल राइट्स खरीदने के मामले में सबसे आगे हैं। शायद ‘जवान’ के राइट्स नेटफ्लिक्स को दे दिए जाए हैं। हालांकि, इस बात को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि नेटफ्लिक्स ही इस फिल्म के डिजिटल राइट्स खरीदेगा।

बहरहाल बात करें शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ की तो इस फिल्म को साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर एटली द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। एटली जिन्होंने मास्टर और बिगिल जैसी सुपरहिट तमिल फिल्मों का निर्देशन किया है, वे पहली बार सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म कर रहे हैं। यह एटली की पहली बॉलीवुड फिल्म हैं।

फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। खबरों की मानें तो शाहरुख इस फिल्म में कई सालों बाद डबल रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में वे एक स्पाई और एक डॉक्टर का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में शाहरुख के सामने तमिल फिल्मों के बेहतरीन अभिनेता विजय सेतुपति नजर आयेंगे। वे इस फिल्म में शाहरुख से टकराते हुए नजर आयेंगे। विजय इस फिल्म में मुख्य विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे।

इस फिल्म में शाहरुख और विजय सेतुपति के अलावा नयनतारा, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। यह फिल्म 02 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें: Netflix पर Kartik Aryan की Shehzada नहीं हुई रिलीज, फैंस हुए नाराज

Latest Posts

spot_img

you may like