कौन हैं Sharib Hashmi जिन्होंने एक्टर बनने के लिए छोड़ी नौकरी, ऑस्कर विनिंग फिल्म से किया डेब्यू, अब बने OTT KING

शारिब की किस्मत जब चमकी तब उन्हें शाहरुख़ खान के साथ फिल्म जब तक है जान में देखा गया था। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों और सीरीज में काम करने का मौका मिला।

सिनेमाघरों के साथ-साथ अब दर्शकों में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फ़िल्में और वेब सीरीज का जमकर क्रेज देखने को मिल रहा है। वही बड़े-बड़े सितारों से लेकर टीवी स्टार्स तक ओटीटी पर नाम कमाना चाहते हैं। ऐसे कई सितारे हैं जो ओटीटी की दुनिया में अपनी एक पहचान भी हासिल कर चुके हैं। इन्हीं सब के बीच आज हम बात करेंगे पॉपुलर अभिनेता शारिब हाशमी के बारे में जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन दुनिया से की थी लेकिन वर्तमान में वह फिल्मों और ओटीटी दुनिया के किंग बन चुके हैं। तो चलिए जानते हैं अभिनेता के बारे में…

टीवी से शुरू हुआ था करियर
दरअसल, फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले शारिब हाश्मी नौकरी किया करते थे, लेकिन इसी बीच उन्हें एक्टिंग का चस्का लग गया और उन्होंने ईटीवी में इन हाउस लेखक के रूप में काम करना शुरू कर दिया और इसी बीच उन्होंने अपनी नौकरी भी छोड़ दी। यहां पर उन्होंने 3 साल तक संघर्ष किया और अभिनय में अपनी किस्मत आजमाते रहे। फिर उन्हें टीवी दुनिया में काम करने का मौका मिला लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई।

इसके बाद उन्होंने दूसरी बार नौकरी करने का फैसला किया। लेकिन इसी बीच किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि उन्हें मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जब तक है जान’ में काम करने का मौका मिला। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि, “मैंने सोनी टीवी के साथ काम करना शुरू किया और उनके शो के एंकर्स के लिए स्क्रिप्ट लिखी। मैंने मेहरूनी नाम की एक शॉर्ट फिल्म में काम किया और इस तरह मुझे जब तक है जान मिली।”

इन फिल्मों में किया काम
शारिब को ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में देखा गया था लेकिन इसमें उन्हें कम नोटिस किया गया। इसके बाद उन्होंने ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में विलेन बबलू का किरदार निभाया और उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। इसके अलावा उन्होंने ‘बत्ती गुल मीटर चालु’, ‘जरा हटके जरा बचके’, ‘मिशन मजनू’ और ‘फाइटर’ जैसी फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई।

इसके बाद उन्होंने अमेजॉन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘द फैमिली मैन’ में काम किया जिसके बाद उनकी एक पहचान बनी। अब तक वह ‘असुर’, ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’, ‘ए वायरल वेडिंग’, ‘स्कैम 1992’ जैसी वेब सीरीज में काम कर एक्टिंग की दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं। वह ओटीटी की दुनिया के बड़े एक्टर बन गए हैं और उनके पास काम की कोई कमी नहीं है।

ये भी पढ़ें: OTT: कितनी संपत्ति के मालिक हैं ‘पंचायत’ के सचिव जी? एक एपिसोड के लिए वसूलते हैं इतनी फ़ीस

Latest Posts

spot_img

you may like