Orry said I have five managers Salman Khan Reacts: बॉलीवुड के स्टारकिड्स के साथ अक्सर देखे जाने वाले ओरी मीडिया में सभी का ध्यान खींचते हैं। पूरा सोशल मीडिया ओरी के बारे में जानना चाहता है। सोशल मीडिया पर अक्सर यूजर्स पूछते हैं कि ओरी करता क्या हैं, तो इन सभी सवालों का जवाब अब बिग बॉस 17 में मिलने वाला है। ओरी की बिग बॉस 17 में वाईल्ड कार्ट एंट्री हो गई है। ओरी के बिग बॉस 17 में एंटर होने का प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। इसी प्रोमो में ओरी ने बताया कि उनके पास पांच मैनेजर है, इस बात पर सलमान ने एक मजेदार जवाब दिया है।
इस प्रोमों में सलमान खान ओरी का बिग बॉस में स्वागत करते हैं और उनसे कई सवाल पूछते हैं। सलमान खान ने पूछा ओरी से पूछा कि क्या ओरी को पार्टी अटेंड करने के पैसे मिलते हैं? इसपर ओरी ने जवाब देते हुए कहा कि, मुझे पैसा नहीं मिलता हैं पार्टी अटेंड करने में, पर बहुत लोग मुझे फोन करते हैं मेरे मैनेजर से फोन करते हैं? इसी पर सलमान ने ओरी को टोकते हुए बोला-मैनेजर?, जिसपर ओरी ने कहा कि-’पांच मैनेजर हैं मेरे पास, तो वो लोग उनको फोन करेगा।’ इसी पर सलमान ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि, ‘’सलमान खान बेटा कुछ कर ले लाइफ में, इसके पास पांच मैनेजर हैं।’’
Bigg Boss ke ghar mein yeh wildcard sadasya karne wala hai sabko hasi se ghaayal. Get ready to welcome Orry! 🤣
— ColorsTV (@ColorsTV) November 24, 2023
Dekhiye #BiggBoss17, Mon-Fri 10PM & Sat-Sun 9PM sirf #Colors aur @JioCinema par.#BB17 #BiggBoss @BeingSalmanKhan @HyundaiIndia @DaburIndia @TRESemmeIndia… pic.twitter.com/wWjRDAJgrN
इसी प्रोमो में सलमान खान ने ओरी से यह भी पूछा कि वो करते हैं क्या है? जिसपर ओरी ने स्पष्टीकरण ना देते हुए कहा कि, भाई पूरी दुनिया यह प्रश्न क्यों करती है कि मैं करता क्या हूं? सब लोगों को पता है मैं बहुत काम करता हूं। मैं सुबह सूरज के साथ उठता है, रात में चांद के साथ सोता है।’’ ओरी के इस जवाब को सुनकर सलमान की जोर से हंसी छूट गई। बहरहाल अब ओरी के बिग बॉस 17 में एंट्री तो हो गई है, अब देखना होगा कि ओरी बिग बॉस 17 के घर में किस तरह से गेम को खेलते हैं और शो में कितना लंबा टिकेंगे?

