Makeup से सनी दिखीं अजय-काजोल की लाड़ली Nysa, यूजर्स ने उड़ाया जमकर मजाक

न्यासा का पूरा चेहरा मेकअप से सना हुआ था। ऐसे में फैंस को उनका इस तरह से मेकअप करना बिल्कुल रास नहीं आया। उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार किड्स का जलवा है। बड़े-बड़े फिल्मी सितारों की भले ही चर्चा ना हो लेकिन स्टार किड्स की छोटी-छोटी बातों पर नजर रखी जाती है। वही जब यह स्टार किड्स कैमरे के सामने आते हैं तो इन्हें बड़ी सेलिब्रिटी की तरह ट्रीट किया जाता है, हालांकि कई ऐसे स्टारकिड्स भी है जो आए दिन ट्रोल होते रहते हैं। उन्ही में से एक अजय देवगन और काजोल की लाडली बेटी न्यासा देवगन भी है। जी हां.. न्यासा देवगन अब एक बार फिर से ट्रोलिंग का शिकार हो गई है और उनके मेकअप लुक को देखकर लोगों ने उनका जमकर मजाक उड़ाया।

पैपराजी से घिरी न्यासा देवगन
दरअसल हुआ यूं कि, काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन एक पार्टी में शामिल हुई थी। पार्टी करके न्यासा जैसे ही बाहर निकली तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान पैपराजी जमकर वीडियो और फोटोज ले रहे थे। ऐसे में जब न्यास की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो यूजर्स ने उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई। इसका सबसे बड़ा कारण था, न्यासा देवगन का मेकअप। दरअसल, न्यासा देवगन का पूरा चेहरा मेकअप से सना हुआ था। वही फैंस को भी उनका इस तरह से मेकअप करना बिल्कुल रास नहीं आया। ऐसे में उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है

न्यासा ने चेहरे पर लगाया जरूर से ज्यादा मेकअप
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि न्यासा देवगन वन पीस ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए खुले बाल रखे हुए थे। वैसे तो न्यासा इस लुक में खूबसूरत लग रही थी लेकिन उनके जरूरत से ज्यादा मेकअप ने उनकी लाइमलाइट छीन ली। जहां कई लोग न्यासा के इस लुक को पसंद कर गए तो कई लोगों ने उनका बुरी तरह मजाक बना दिया।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “मेकअप कुछ ज्यादा ही हो गया।” एक अन्य ने कहा कि, “सब एकदम नकली सा लग रहा है।” हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं था जब न्यासा देवगन को उनके लुक के लिए ट्रोल किया गया हो, इससे पहले भी वह कई बार ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी है। हालांकि, न्यासा को इन सब बातों से कोई ख़ास फर्क नहीं पड़ता। वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना पसंद करती है।

पापा अजय की लाड़ली हैं न्यासा
बता दें, न्यासा देवगन पार्टी की बहुत बड़ी शौकीन है और अक्सर वह पार्टी करती रहती है। वही सोशल मीडिया पर भी अक्सर उनके वीडियो और तस्वीरें वायरस होते रहते हैं। न्यासा देवगन को कई बार अपनी मां काजोल के साथ देखा जा चुका है, वही अपने पिता अजय देवगन की तो वह लाडली है। जब एक इंटरव्यू में अजय देवगन से उनकी फेवरेट एक्ट्रेस के बारे में पूछा था तो उन्होंने अपनी बेटी का ही नाम लिया था। हालांकि वह बात अलग है कि उनकी लाडली ने अभी डेब्यू भी नहीं किया है। देखना दिलचस्प होगा कि, आखिर न्यासा कौन सी फिल्म से डेब्यू करेगी?

ये भी पढ़ें: Nysa Devgan ने Attitude सुधारने की सलाह पर Kajol को दिया करारा जवाब, जानिए फिर शॉक्ड Kajol क्यों बोली Well Played

Latest Posts

spot_img

you may like