Nitesh Pandey की Ek Rishta Saajhedari Ka की को-स्टार Surbhi Tiwari ने अभिनेता के निधन पर बोला कि उन्होंने मेरी काफी मदद की थी

Nitesh Pandey co-star Surbhi Tiwari gets emotional on his demise: टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता नितेश पांडे का हार्ट-अटैक पड़ने से निधन हो गया है। उनके निधन की खबर को पाकर इंडस्ट्री के कई लोग सदमें में है। नितेश का निधन सिर्फ 51 की साल की उम्र में हो गया है। उनके निधन की खबर पाकर उनकी को-स्टार सुरभि तिवारी भी काफी भावुक हो गई हैं। 

सुरभि जिन्होंने नितेश के साथ टीवी सीरियल ‘एक रिश्ता साझेदारी का’ में साथ में काम किया था, उन्होंने नितेश जुड़ी से कुछ यादों को साझा किया है। सुरभि ने ईटाइम्स से नितेश पर बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’जब उन्हें नितेश के निधन की खबर मिली, तो उनको बिल्कुल भी यकीन नहीं हुआ है। लेकिन इसके बाद उन्होंने नितेश के साले सिद्धार्थ नागर से इस बात की पुष्टि की। जब सिद्धार्थ ने उन्हें बताया कि नितेश का देहांत हो गया है, तो सुरभि थोड़ी देर की लिए अंचभित हो गए है।’’

सुरभि ने आगे बताया कि, ‘’उन्होंने 10-15 दिन पहले ही नितेश से बात की थी, तब वे बिल्कुल ठीक थे। इसके अलावा नितेश काफी फिट थे और अपनी सेहत पर काफी ध्यान देते थे। सुरभि ने कहा कि पता नहीं उन्हें कैसे हार्ट अटैक आ गया।’’

इसके सुरभि ने बताया कि नितेश के साथ काम करके उनका अनुभव कैसा रहा। सुरभि ने कहा कि, ‘’मैंने  उनके साथ कई प्रोजेक्ट्स में काम किया था। वह हमेशा से ही काफी हंसमुख स्वाभाव के थे। उन्होंने मेरी भी काफी मदद की है। हाल ही में मुझे एक फिल्म में नितेश की वजह से ही काम मिला है। मुझे जब कोई कंफ्यूजन होता था, तब मैं नितेश जी से ही पूछती थी। उनका इतनी कम उम्र जाना मुझे काफी खल रहा है।’’

बता दें कि, नितेश पांडे ने कई टीवी सीरियलों में और कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में बधाई दो, रंगून और हंटर जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। नितेश आखिरी बार टीवी सीरियल अनुपमा में नजर आए थे। 

ये भी पढ़ें: Rupali Ganguly के दो को-स्टार Vaibhavi Upadhyaya और Nitesh Pandey का हुआ निधन, भावुक हुईं अभिनेत्री

Latest Posts

spot_img

you may like