Neha Bhasin के साथ उनके टीचर करते थे काफी बुरा बर्ताव, एक बार एक टीचर ने सिंगर की स्कर्ट की हेम खोल दी थी, बोलीं लड़कियों को कभी अपने न्यूड्स नहीं भेजने चाहिए 

Neha Bhasin Was Treated Badly By Her Teachers: बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर नेहा भसीन जिन्होंने बॉलीवुड को एक-से-एक धांसू सॉन्ग्स दिए हैं, उन्होंने बताया है कि बचपन में उनकी बॉडी को लेकर उन्हें काफी नेगेटिव कमेंट्स सुनने को मिले। नेहा ने बताया कि उनको उनके टीचर्स भी हमेशा बाकी स्टूडेंट्स से अलग तरह से लेबल करते थे और सिंगर के साथ अच्छा बर्ताव भी नहीं करते थे। 

नेहा ने हाल ही में Hauterrfly को दिए एक इंटरव्यू में  अपने लाइफ से जुड़ी कई अनकही बातों के बारे में बताया है। नेहा ने अपने टीचर्स के बुरे बर्ताव के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’मेरे बचपन काफी मिक्स रहा है। मेरे माता-पिता ने मुझे काफी प्यार दिया। लेकिन समाज के लोग मुझे काफी नेगेटिव तरह से ट्रीट करते हैं। मेरी बॉडी को लेकर काफी कमेंट्स किए जाते थे, वो भी स्कूल के टीचर्स द्वारा। मुझे फील कराया जाता है कि मैं बाकी बच्चों की तरह नहीं हैं, लेकिन यह गलत तरह से पेश किया जाता  था। आप अलग हैं इसीलिए आपको दंड दिया जायेगा।’’

नेहा नेआगे अपने टीचर्स के बुरे रवैये के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’मुझे एक बार पनिशमेंट मिला था कि मुझे ब्लैक बोर्ड के सामने खड़ा किया गया था, क्योंकि मैं काफी ज्यादा बातें कर रही थी, और सारा डस्ट जब साफ होता था, तो वो मेरे पूरे शरीर पर आकर गिरता था। मेरे पूरे शरीर पर चॉक का पाउडर होता था। एक बार तो, जब मैं क्लास 8th में थी, एक टीचर थी जो नौवीं और दसवीं क्लास के बच्चों को पढ़ाती थी। उस टीचर ने मुझे बुलवाया, बोलीं नेहा भसीन को बुलवाकर लाओ। तो मुझे बुलाया और पता नहीं क्यों मुझे सबके सामने चेयर पर खड़ा किया और मेरी स्कर्ट के हेम खोले, वो भी पूरी सीनियर क्लास के सामने।’’

इसके अलावा नेहा भसीन ने नहीं उम्र की लड़िकयों को सीख दी है कि वे किसी को भी अपने न्यूड्स न भेजे। नेहा ने इसके बारे में बताते हुए अपनी भतीजी का उदाहरण देते हुए कहा कि, ‘’मेरी भतीजी जब छोटी थी, अभी तो वो 17-18 की है, तो मैंने उसे समझाया था कि अगर कोई भी न्यूड्स मांगेगा, तो ऐसे नहीं देना।’’ 

ये भी पढ़ें: Tara Sutaria ने इस एक्टर के साथ अपना ब्रेकअप किया कंफर्म, बोलीं मैं किसी के भी साथ में रिलेशनशिप में नहीं हूं

Latest Posts

spot_img

you may like